विपक्षी एकता की बैठक में पहुंचेंगे राहुल और खड़गे, स्वागत के लिए पार्टी की ओर से भव्य तैयारी
पटना। बिहार में शुक्रवार को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पधारेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। 12 प्वाइंट पर राहुल गांधी का पटना में […]
पटना। बिहार में शुक्रवार को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पधारेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। 12 प्वाइंट पर राहुल गांधी का पटना में होगा स्वागत किया जाएगा, इसकी तैयारी यूथ विंग ने की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने बताया कि पटना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक एक दर्जन प्वाइंट उनके स्वागत के लिए बनाए गए हैं। एयरपोर्ट स्टेट हैंगर से ही उनके स्वागत की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद एलजेपी ऑफिस के पास, चिड़ियाघर के गेट नंबर-2 के पास, अंडरपास, जहां मंत्री विजय चौधरी का आवास है वहां पर, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास, नेहरू मूर्ति के पास, पंत भवन, बिहार म्यूजियम, बोरिंग रोड चौराहा, पंचमुखी मंदिर, राजापुर पुल, गोसाईं टोला होते हुए सदाकत आश्रम तक ये प्वाइंट बनाए गए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस तो मोहब्बत की दुकान ही है, यह हमेशा से प्रेम, सहिष्णुता की पार्टी रही है। गुलाब के फूलों से राहुल गांधी का स्वागत होगा। ढाई सौ किलो गुलाब का फूल मंगाया गया है। यहीं से विपक्षी एकता का बिगुल फूंका जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी कहते हैं कि 20 हजार लोगों के लिए सदाकत आश्रम में बड़ा इंतजाम किया जा रहा है। राज्य भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता पटना आ रहे हैं। सभी में खासा उत्साह है।
राहुल गांधी का 70 फीट का कट-आउट लगाया जा रहा है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति बनारस से मंगाई गई है। यह सफेद संगमरमर से बनाई गई है। इसका अनावरण राहुल गांधी करेंगे। सदाकत आश्रम के पीछे वाले मैदान में 80 बाय 7 का स्टेज बन चुका है। यहां बनाए गए टेंट में 10 हजार कुर्सियां लगायी जा रही हैं। वीआपी के लिए अलग से सोफे होंगे। इसमें 150 पंखे 10 एयर कंडीशन, 56 डेजर्ट कूलर लगाए जा रहे हैं। मरीन ड्राइव पर भव्य पोस्टर लगाया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां