पटना में विपक्षी दलों की बैठक आज, भाजपा विरोधी मोर्चे की बनेगी रणनीति

On

पटना।  अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुटता के प्रयास में जुटे हैं। इसे लेकर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बैठक होने वाली है, इसमे भाजपा विरोधी मजबूत मोर्चे के गठन को लेकर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बैठक में 15 दलों के भाग लेने की संभावना है। […]

पटना।  अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुटता के प्रयास में जुटे हैं। इसे लेकर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बैठक होने वाली है, इसमे भाजपा विरोधी मजबूत मोर्चे के गठन को लेकर एक रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बैठक में 15 दलों के भाग लेने की संभावना है। बैठक दिन के करीब 11 बजे शुरू होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालेंगे, जबकि अंतिम संबोधन कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का होगा।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से अलग होने के बाद विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे हैं। इसके तहत उन्होंने दिल्ली के अलावा कई राज्यों की यात्रा की और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की।

निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर ये भी पढ़ें  निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असर

नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेता गुरुवार को हो पटना पहुंच गए हैं, जबकि कांग्रेस के राहुल गांधी सहित कई नेताओं के शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है।

बिहार पॉलिटिक्स में नीतीश का ‘ट्रंप कार्ड’! बेटे निशांत की JDU एंट्री… क्या बदल देगा समीकरण? ये भी पढ़ें  बिहार पॉलिटिक्स में नीतीश का ‘ट्रंप कार्ड’! बेटे निशांत की JDU एंट्री… क्या बदल देगा समीकरण?

विपक्षी दलों के एकजुटता के प्रयास को लेकर बुलाई गई इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों का कहना है कि बैठक में आपसी विवाद से बचने के लिए राज्य के मुद्दों को नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों को उठाए जाने की संभावना है। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव में वोटों के बंटवारे को रोकने को लेकर रणनीति पर चर्चा किए जाने की संभावना है। बैठक में सभी की राय से साझा कार्यक्रम तय करने और कनवेनर चुने जाने की उम्मीद है।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ही कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वे सभी ‘एक परिवार की तरह’ लड़ेंगे।

बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन,सीपीआई के डी राजा और भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य पटना पहुंच चुके हैं।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सहित वामपंथी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने पारिवारिक कार्यक्रम के कारण नहीं आने की बात कही है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सालों बाद 'जब कोई बात बिगढ़ जाए' की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू

मुंबई। 90 के दशक के कुछ गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर...
मनोरंजन 
सालों बाद 'जब कोई बात बिगढ़ जाए' की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू

ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़का

  नई दिल्ली। मध्य पूर्व में ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते मंगलवार को कच्चे तेल ब्रेंट...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़का

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे बेलूर मठ, कहा-आयोग हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार सुबह बेलूर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे बेलूर मठ, कहा-आयोग हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध

एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना