बिहार में राजद नेता का अनोखा अंदाज, स्थापना दिवस पर भैंस पर सवार होकर काटा केक
हाजीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को अपना 27वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पटना सहित राज्य के कई स्थानों पर कार्यक्रम, समारोह आयोजित किए गए। वैशाली जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाने का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां राजद के एक नेता ने भैंस पर सवार होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ […]
हाजीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को अपना 27वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पटना सहित राज्य के कई स्थानों पर कार्यक्रम, समारोह आयोजित किए गए।
वैशाली जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाने का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां राजद के एक नेता ने भैंस पर सवार होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।
हाजीपुर के भगवानपुर में राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ भैंस पर चढ़कर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केदार प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार जानबूझकर लालू प्रसाद और उनके परिवार को परेशान कर रही है। हमारे नेता डरने वाले नहीं हैं। हम कार्यकर्ता मरते दम तक लालू प्रसाद के साथ हैं। कार्यकर्ताओं ने 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि राजद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर स्थापना दिवस को गौरवशाली दिवस के रूप में मनाया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां