बिहार के भागलपुर में फिर बम धमाका, युवक की मौत, 3 घायल
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को बम धमाके से एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद कुरैशी मोहल्ला […]
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को बम धमाके से एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद कुरैशी मोहल्ला में एक बम विस्फोट से अब्दुल गनी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अब्दुल गनी की पत्नी और बेटी शामिल हैं। जबकि, मृतक की पहचान गनी के पुत्र तौसीफ आलम के रूप में की गई है।
ये भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबलाघटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल बबरगंज थाना की पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। गनी का दावा है कि उसके घर में नहीं, घर के बाहर विस्फोट हुआ है। उन्होंने दावा किया कि उसके घर में बम नहीं था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आवाज दूर तक सुनाई दी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मधुसूदनपुर के शहजादपुर गांव में एक बम धमाका हुआ था, जिसमें दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां