कर्नाटक में पिता ने अपने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट,आरोपी फरार
मांड्या (कर्नाटक)। कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना शहर में एक चौंकाने वाले मामले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बच्चों की पहचान चार वर्षीय आदर्श और तीन वर्षीय अमूल्य के रूप में की गई। मरालागाला का रहने वाला आरोपी श्रीकांत […]
मांड्या (कर्नाटक)। कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना शहर में एक चौंकाने वाले मामले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बच्चों की पहचान चार वर्षीय आदर्श और तीन वर्षीय अमूल्य के रूप में की गई। मरालागाला का रहने वाला आरोपी श्रीकांत फरार है। पुलिस ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
आरोपी ने बच्चों पर हथौड़े से हमला किया था और अपनी पत्नी लक्ष्मी को भी निशाना बनाया था।
अपराध का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है और पुलिस उसकी पत्नी से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। घटना गुरुवार तड़के की है।
आरोपी कालाबुरागी जिले के जेवर्गी का रहने वाला है और मारालागाला गांव में विरुपाक्ष के एक खेत में काम करता है। श्रीरंगपटना ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां