चंडीगढ़ में भारी बारिश से उफान पर घग्गर नदी, नौ लोग फंसे, एनडीआरएफ ने बचाया
चंडीगढ़। हिमाचल में भारी बारिश के चलते घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब एक दर्जन लोग फंस गए और बहाव में तीन गाडियां पानी में बह गई। एनडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। चंडीगढ़ तथा इसके आसपास के इलाकों में शनिवार की […]
चंडीगढ़। हिमाचल में भारी बारिश के चलते घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब एक दर्जन लोग फंस गए और बहाव में तीन गाडियां पानी में बह गई। एनडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया।
चंडीगढ़ तथा इसके आसपास के इलाकों में शनिवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। शिमला तथा आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते रविवार की सुबह पंचकूला के निकट से बह रही घग्गर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शी पुष्पा सहोत्रा के अनुसार वह कुछ लोगों के साथ सुबह घग्गर नदी के किनारे पर सफाई अभियान में जुटी थीं। एक महिला अपनी मां के साथ पूजा का सामान घग्गर नदी में बहाने के लिए आई थी। वह अपनी गाड़ी नदी के जल बहाव के बेहद करीब ले गई। महिला पूजा सामग्री बहाने के लिए नीचे उतरी और उसकी मां गाड़ी में ही थी। अचानक पानी का तेज बहाव आया और गाड़ी व दोनों महिलाओं को पानी ने अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ की टीम तथा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और पानी में फंसी महिला को निकालकर सेक्टर-छह के अस्पताल में भर्ती कराया।
इस बीच घग्गर नदी के दूसरे छोर पर सेक्टर-27 के निकट सात लोगों के नदी में फंसने की सूचना आई। एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहु़ंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दो महिलाओं समेत सात लोगों को बचाया। पानी में रहने के कारण तीन लोगों की तबियत बिगडऩे पर उन्हें पंचकूला सेक्टर छह के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंचकूला जिला प्रशासन ने घग्गर नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए अपनी टीमों को आसपास के क्षेत्र में तैनात कर दिया है। किसी को भी घग्गर नदी की तरफ जाने की इजाजत नहीं है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां