गांधी परिवार की पहचान के लिए लड़ रही है कांग्रेस : बिप्लब देब
कैथल (हरियाणा)-त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परिवार पहचान पत्र और संपत्ति आईडी के माध्यम से प्रणाली के सरलीकरण का विरोध करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। श्री देब ने […]
कैथल (हरियाणा)-त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के परिवार पहचान पत्र और संपत्ति आईडी के माध्यम से प्रणाली के सरलीकरण का विरोध करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
श्री देब ने कहा, “पिता-पुत्र (भूपिंदर और उनके बेटे दीपेंद्र) और गांधी परिवार को गरीबों की पहचान से ज्यादा अपने पहचान पत्र की चिंता है।”
उन्होंने कहा कि अब प्रॉपर्टी आईडी की मदद से गरीबों को उनकी जमीन का अधिकार मिल रहा है, लेकिन पिता-पुत्र की जोड़ी अपने 10 साल के शासन के दौरान हरियाणा में पनपे “भू-माफिया” को लेकर चिंतित है।
श्री देब कलायत से विधायक एवं राज्य सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा अनाज मंडी में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोल रहे थे।
दो सौ से अधिक बूथों के पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए श्री देब ने कहा कि कांग्रेस पिता-पुत्र और गांधी परिवार की पहचान तक सीमित है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीबों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पहचान देने का शानदार काम किया है, लेकिन भूपेन्द्र सिंह हुड्डा इसका विरोध करते हैं क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं है कि गरीबों के पास पहचान पत्र हो।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां