मोदी से मिले मनोहर लाल, हरियाणा में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी
नयी दिल्ली – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव की वर्तमान स्थिति तथा राज्य में केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ हरियाणा में कुछ बडी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया। […]
नयी दिल्ली – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव की वर्तमान स्थिति तथा राज्य में केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ हरियाणा में कुछ बडी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया। बाद में श्री मनोहर लाल ने हरियाणा भवन में मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री को प्रदेश में जलभराव तथा बाढ़ जैसी स्थिति से अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान हरियाणा में बारिश अच्छी हुई है और हिमाचल प्रदेश में भी ज्यादा बारिश होने के कारण भारी मात्रा में पानी हमारे यहां आया है। ज्यादा जलभराव वाले निचले स्थानों से लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित करना पडा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ तथा मानसून से ऐसा संयोग बना जिससे भारी वर्षा हुई। ऐसा संयोग कई वर्षो पहले भी बना था लेकिन अब यह पश्चिमी विक्षोभ आज दोपहर बाद आगे बढ़ गया है जिससे हमारे यहां बरसात का दबाव कम हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब अगले कुछ दिनों में यहां बरसात कम होगी।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद के खोड़ा में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग, 150 लोगों की जान पर बनी, अवैध निर्माण की खुली पोलएक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला क्षेत्र में जलभराव इसलिए ज्यादा हुआ क्योंकि वहां पर दोनों तरफ से पानी की मार पड़ी। एक तरफ से एसवाईएल नहर में पानी आ गया तथा दूसरी तरफ से घग्गर व टांगरी नदियों में उफान से वहां जलभराव हुआ। इससे क्षेत्र के 12-13 गांवों पर प्रभाव पड़ा और उन गांवों के लगभग 25 से 30 हजार लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, बैंकेट हॉल आदि में रखा गया है और प्रशासन, एनडीआरएफ तथा सेना सभी मिलकर राहत व बचाव कार्यो में लगे हैं। इन लोगों के लिए भोजन, पानी तथा जरूरी वस्तुएं पहुंचाई जा रही है।
ये भी पढ़ें ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरीमुख्यमंत्री ने बताया कि पानीपत में भी एक स्थान पर नहर में कटाव हुआ था, जिसे काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकुला में कुछ पुल टूटे है और मोरनी क्षेत्र में भू-स्खलन हुआ है। अब वर्षा रूकने के बाद सभी विभाग अपने-अपने तौर पर व्यवस्थाओं को ठीक करेगें और आने वाले 24 से 48 घण्टों में स्थिति सामान्य होने की आशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात से इन्फ्रास्टक्चर जैसे सड़कों, पुलों आदि को नुकसान पहुंचा है, जिसका आंकलन किया जा रहा है। अभी सरकार का ध्यान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की तरफ ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया है कि किसी का भी कोई भी नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।
ये भी पढ़ें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी का चाबुक, 'गलत क्लासिफिकेशन' के चलते लगा 6.37 करोड़ का जुर्मानाप्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पूरी ही चुकी केन्द्रीय योजनाओं की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें विशेषकर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, जिसे हरियाणा में लाल डोरा मुक्त योजना के तौर पर शुरू करवाया गया था और बाद में केन्द्र सरकार ने इसे अपनाकर पूरे देश में लागू किया है शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को पूरा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। प्रदेश के सभी 6500 गांवों में इस योजना को लागू कर पूरा किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम सूचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से भारत नैट परियोजना के अंर्तगत गांवों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की परियोजना को भी हमने पूरा कर लिया है। इसके तहत सभी सार्वजनिक सेवाओं की जगहों, चाहे ग्राम सचिवालय हो या आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल, पीएचसी, सीएचसी आदि सभी संस्थाओं को इंटरनेट से जोड़कर हमने हरियाणा में आईटी क्षेत्र में बड़ा काम पूरा कर लिया है।
मुख्यमंत्री ने कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का भी प्रधानमंत्री को न्यौता दिया है। इन परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि गुरूग्राम तथा नूंह जिलों में अरावली सफारी पार्क विकसित करने व रेवाड़ी में एम्स स्थापित करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। इनका शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया है। इसी प्रकार अंबाला-कोटपुतली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-152डी, जो कि ग्रीन फील्ड मार्ग है, को हालांकि वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है लेकिन इसका विधिवत जनता को समर्पित करने के लिए भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां