हिमाचल प्रदेश : भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे सहित 83 सड़कें बंद,तीन की मौत

On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की वर्षा का व्यापक असर दिख रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई भागों में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। हमीरपुर ज़िले में सुजानपुर उपमण्डल के खेरी गांव में बादल फटने की घटना में कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। […]

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की वर्षा का व्यापक असर दिख रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई भागों में भारी बारिश हुई है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। हमीरपुर ज़िले में सुजानपुर उपमण्डल के खेरी गांव में बादल फटने की घटना में कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। भारी वर्षा से राज्य के कई क्षेत्रों में भूस्खलन होने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल हुआ है। इसके अलावा एक व्यक्ति अभी भी लापता है। भारी वर्षा और बाढ़ से कई पशुओं व गाड़ियों के बहने और अन्य सम्पति को भी नुकसान हुआ है।

राज्य बारिश के बीच भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली व शिलाई-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे सहित 83 सड़क मार्ग अभी भी अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला में दो जगह अवरुद्ध है। हालांकि कुल्लू से आने वाली छोटी गाड़ियों को वाया गोहर-चौलचौक होते हुए भेजा जा रहा है, लेकिन बड़ी गाड़ियां और मालवाहक वाहन अभी भी जाम में ही फंसे हुए हैं। पलम की खेप लेकर जा रहे जीप चालकों ने बताया कि वे रविवार से जाम में फंसे हैं। अगर समय पर मंडी में नहीं पहुंचे तो फिर फसल खराब हो जाएगी और उन्हें भाड़ा भी नहीं मिलेगा। मंडी के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सात और चार मील के पास नेशनल हाईवे को बहाल करने का कार्य चल रहा है। इस बीच पराशर घूमने आये चम्बा के एक सौ विद्यार्थी बागी में सड़क टूटने के कारण रविवार रात से ही फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी  ये भी पढ़ें  रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक मंडी जिले में सबसे ज्यादा 35 सड़कें बंद हैं। इसी तरह सिरमौर जिला में 23, चंबा में 10, सोलन में सात, कुल्लू में पांच, बिलासपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और शिमला में एक-एक सड़कमार्ग बाधित हैं। भारी वर्षा से 140 ट्रांसफार्मरों के बंद होने से कई जगह बिजली गुल है। सिरमौर जिला के नाजन उपमंडल में 69, चंबा में 30, मंडी में 25, कुल्लू में 16, लाहौल-स्पीति में आठ, हमीरपुर में पांच और किन्नौर में एक ट्रांसफार्मर बंद हैं।

उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल ये भी पढ़ें  उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को समर्पित: सुबोध उनियाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला में सर्वाधिक 106 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसके अलावा मंडी में 56, पांवटा साहिब में 43, पालमपुर में 32, चंबा में 24, कांगड़ा में 15 और धौलाकुआं में 12 मिलीमीटर वर्षा हई है। बादलों के बरसने से तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे रिकार्ड हुआ है। शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, सुंदरनगर में 21.4, भुंतर में 18.6, कल्पा में 13.8, धर्मशाला में 19.2, उना में 24, नाहन में 22, केलांग में 12.1, पालमपुर में 19, सोलन में 20.2, मनाली में 16.1, कांगड़ा में 22.1, मंडी में 20.9, बिलासपुर में 22, हमीरपुर में 23.6, चंबा में 21.6, डल्हौजी में 14.2, जुब्बड़हट्टी में 18.8, कुफरी में 14.7, कुकुमसेरी में 13.7, नारकंडा में 13.5, रिकांगपिओ में 17.3, सियोबाग में 19, धौलाकूआं में 25, बरठीं में 24.3, मशोबरा में 15.5, पांवटा साहिब में 25, सराहन में 18 और देहरा गोपीपुर में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। वर्षा के बाद नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट ये भी पढ़ें  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिन भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून की सक्रियता से प्रदेश में आगामी दिनों में व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। उन्होंने बाहर से घूमने आ रहे पर्यटकों व स्थानीय लोगों से नदी-नालों के किनारों पर न जाने की अपील की है।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना