दमोह में बस कंटेनर की टक्कर में 3 की मौत
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कंटेनर और यात्री बस के बीच आमने सामने से हुई टक्कर में दोनों वाहनों के चालक सहित तीन की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर से सागर की ओर […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कंटेनर और यात्री बस के बीच आमने सामने से हुई टक्कर में दोनों वाहनों के चालक सहित तीन की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर से सागर की ओर जा रही बस दमोह जिले के झालौन के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में कंटेनर और बस के चालक की मौत हुई, वहीं बस में सवार एक महिला ने भी दम तोड़ा है।
बताया गया है कि कंटेनर चालक को वाहन का चालन करते समय नींद का झोंका आया और वह सामने से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और कंटेनर का चालक बुरी तरह अंदर फंस गया और बड़ी मुश्किल से उनको बाहर निकाला गया। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां