सीधी पेशाब मामले में आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे मुख्यमंत्री, देर रात तक चला कांग्रेस का धरना
भोपाल। प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी पर लघुशंका पेशाब करने के मामले में राजनीति गरमा गई है। बुधवार रात को आरोपी का पूरा मकान तोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस के नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। इसकी खबर मिलते ही सीधी से भाजपा विधायक केदार शुक्ला और पार्टी के अन्य नेता […]
भोपाल। प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी पर लघुशंका पेशाब करने के मामले में राजनीति गरमा गई है। बुधवार रात को आरोपी का पूरा मकान तोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस के नेता पीड़ित के घर धरने पर बैठ गए। इसकी खबर मिलते ही सीधी से भाजपा विधायक केदार शुक्ला और पार्टी के अन्य नेता भी पीड़ित के घर पहुंच गए। इधर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पीड़ित परिवार से आज दोपहर में सीएम हाउस में मिलेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 2 बजे अपने निवास पर सीधी के पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले बुधवार शाम को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुबरी से सटे पीड़ित के गांव में उसके घर पहुंचे। वे देर रात तक वहीं धरना देते रहे। कांग्रेस की मांग है कि आरोपी का घर अधूरा गिराया गया है, उसे पूरी तरह से गिराया जाए। इधर, रात को ही सीधी से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी पीड़ित के घर पहुंच गए। वे भी पीड़ित परिवार से मिले। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम यहां धरना देने के लिए पहले से मौजूद हैं, तो भाजपा के लोगों को यहां नहीं आना चाहिए।
गौरतलब है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर एनएसए लगाया गया है। बुधवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रवेश पर नशे की हालत में युवक से अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुधवार को आरोपी के मकान के अवैध हिस्से को गिराने की कार्रवाई की थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां