मुरैना में ऑनर किलिंग, लड़की और उसके प्रेमी के शव चंबल नदी में फेंके
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और दोनों के शवों को चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस दोनों शवों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनर किलिंग का यह मामला […]
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और दोनों के शवों को चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस दोनों शवों की तलाश में लगी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनर किलिंग का यह मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र का है, यहां के रतन बसई गांव में रहने वाली 18 साल की शिवानी तोमर का पूरा बरबाई गांव के राधेश्याम तोमर से प्रेम चल रहा था। यह बात शिवानी के पिता को पता चली तो उन्होंने राधेश्याम के परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया।
बताया गया है कि तीन जून को शिवानी और राधेश्याम दोनों लापता हो गए, इसके बाद राधेश्याम के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, 15 दिन तक तलाशी चली, मगर जब उसका कुछ पता नहीं चला तो युवक के परिजनों ने आशंका जताई, साथ ही युवती के परिजन से मिल रही धमकियों का जिक्र किया। पुलिस ने शिवानी के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने यह स्वीकार लिया कि दोनों की हत्या कर चंबल नदी में शवों को फेंका गया है।
शिवानी के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों की तलाश रविवार को शुरू की, मगर देर शाम तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली।
अनुभाग अधिकारी (पुलिस) परमाल सिंह मेहरा ने संवाददाताओं को बताया है कि लड़की के पिता से पूछताछ में हत्या की बात सामने आने के बाद शवों की तलाशी का अभियान शुरू किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां