फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स का मप्र में भी विरोध, करणी सेना बोली- डायरेक्टर को ढूंढो, मारो

On

भोपाल। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सीन और डायलॉग्स को लेकर मध्यप्रदेश में भी विरोध हो रहा है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा है कि धार्मिक ग्रंथ की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर को ढूंढो और मारो। फिल्म के हर पात्र को चांटा मारेंगे। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

भोपाल। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सीन और डायलॉग्स को लेकर मध्यप्रदेश में भी विरोध हो रहा है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा है कि धार्मिक ग्रंथ की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर को ढूंढो और मारो। फिल्म के हर पात्र को चांटा मारेंगे।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने रविवार को राजगढ़ के ब्यावरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म में धार्मिक ग्रंथ की अवहेलना की गई है। हिंदू देवी-देवताओं के वस्त्र में भी चूक हुई है। इसके डायलॉग्स बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि करणी सैनिक 22 राज्यों में हैं। हमने मुंबई में भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए हैं कि डायरेक्टर को ढूंढो और मारो।

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ ये भी पढ़ें  लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म जल्द खातों में आएंगे 1500 रुपये 1.28 करोड़ महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

उन्होंने कहा कि आज के युवा जो देखेंगे, वही सीखेंगे। आप लोग धार्मिक ग्रंथ और देवी-देवताओं पर फिल्म बनाते ही क्यों हैं? फिल्म बनाना ही है, तो जो चीज सत्य है, उसे दिखाइए। हमारे धार्मिक ग्रंथों का मनोरंजन मत करिए।

दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं ये भी पढ़ें  दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं

शेखावत ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर हिंदू के अलावा और अन्य धर्म पर फिल्म क्यों नहीं बनाते? क्योंकि उन्हें ये पता है कि हिंदू कभी भी विरोध नहीं करेंगे, लेकिन अब समय बदला है। फिल्म में जो भी है, उन सबको चांटा जड़ा जाएगा। फिल्म वालों को मैसेज दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की फिल्म कोई नहीं बनाए।

12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप, पहले प्रेग्नेंट फिर ट्यूमर बताया ये भी पढ़ें  12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप, पहले प्रेग्नेंट फिर ट्यूमर बताया

जल्द मनोज मुंतशिर का हिसाब होगा

इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने मनोज मुंतशिर को चेतावनी देते हुए कहा कि करणी सेना तेरा जल्दी हिसाब करेगी। शहर भी तेरा.. घर भी तेरा… और सिर भी तेरा…और जूता रहेगा करणी सेना का।

हनुमानजी को गलत तरीके से दिखायाः विक्रम

वहीं, आनंद सागर की रामायण में हनुमानजी का पात्र निभाने वाले विक्रम मस्ताल ने रविवार को भोपाल में प्रेस वार्ता कर आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म का पूरी तरह से विरोध करता हूं। श्रीराम और हनुमानजी के पात्र को जिस तरह से दिखाया गया, वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि भाषा का प्रयोग ठीक तरह से नहीं किया गया, जबकि हमारे आराध्य ने कभी इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं किया। मैं फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। अभी मैं फिल्म के बारे में सभी बातें समझ रहा हूं।

विक्रम ने कहा कि फिल्म के माध्यम से सनातन धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिन सरकारों को लगता है संवाद गलत है, वो जो कार्रवाई करेंगे तो मैं उनके साथ हूं। मां नर्मदा की परिक्रमा को लेकर मैं फिल्म बना रहा हूं। फिल्म में नर्मदा में हो रहे अवैध खनन का मुद्दा भी उठाऊंगा।

उज्जैन में भी संतों ने किया था विरोध

उज्जैन में महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ के आवरण और आचरण दोनों में मिलावट की गई है। ग्रंथों में प्रभु श्रीराम मां सीता के वेशभूषा के बारे में एकदम स्पष्ट है कि उनका आवरण व आचरण कैसा था। वहीं, क्रांतिकारी संत अवधेशपुरी महाराज ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ में जगत जननी मां सीता को फूहड़ तरीके से पेश किया गया। जो हिन्दू फिल्म देखेगा, उसकी भावनाएं आहत होंगी।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सालों बाद 'जब कोई बात बिगढ़ जाए' की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू

मुंबई। 90 के दशक के कुछ गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर...
मनोरंजन 
सालों बाद 'जब कोई बात बिगढ़ जाए' की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू

ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़का

  नई दिल्ली। मध्य पूर्व में ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते मंगलवार को कच्चे तेल ब्रेंट...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चा तेल 6 प्रतिशत लुढ़का

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे बेलूर मठ, कहा-आयोग हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार सुबह बेलूर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे बेलूर मठ, कहा-आयोग हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध

एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत ने रमजान में अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों की निंदा की; इसे इस्लामिक एकजुटता का पाखंड बताया

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना