मध्य प्रदेश में मिनी ट्रक नदी में गिरा, पांच लोगों की मौत,कई लापता
भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में लगभग 20 यात्रियों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक के नदी में गिर गया। इस हादसे में नाबालिग बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना देर रात मंगलवार को उस समय हुई जब ट्रक ग्वालियर से टीकमगढ़ की ओर जा रहा […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में लगभग 20 यात्रियों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक के नदी में गिर गया। इस हादसे में नाबालिग बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
यह घटना देर रात मंगलवार को उस समय हुई जब ट्रक ग्वालियर से टीकमगढ़ की ओर जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, मिनी ट्रक में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए टीकमगढ़ जा रहे थे।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ”यह घटना उस समय हुई जब मिनी ट्रक पानी से भरे पुल को पार कर रहा था।” जब ट्रक चालक ने पुल पार करने की कोशिश की, तभी अचानक वाहन का पिछला हिस्सा नदी में फिसल गया और जल्द ही पानी में डूब गया।
ये भी पढ़ें धीरेंद्र शास्त्री बोले- जो चेले ‘लड़कीबाजी’ के चक्कर में पड़े…वह छोड़ दें, वर्ना पर्चा खोल देंगेअभी तक पांच शव बरामद किए गए हैं जिनमें 65 साल की एक महिला, 18 साल के व्यक्ति और दो बच्चों का शव शामिल हैं। बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां