भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर मोदी का इशारा शिवराज की तरफ: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार और घोटालों के लेकर विपक्ष पर किए गए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मोदी का इशारा शिवराज सिंह चौहान की तरफ हो सकता है। राजधानी में संवाददाताओं ने कमलनाथ से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार और घोटालों के लेकर विपक्ष पर किए गए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मोदी का इशारा शिवराज सिंह चौहान की तरफ हो सकता है।
राजधानी में संवाददाताओं ने कमलनाथ से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में एक जनसभा में घोटाला और भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करने की गारंटी की बात कही थी। कमलनाथ ने कहा, ”उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया। उनका इशारा शिवराज सिंह चौहान पर भी हो सकता है।”
ये भी पढ़ें मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या फिर आत्महत्या जैसा बनाने की कोशिशप्रधानमंत्री मोदी के देश में समान नागरिक संहिता को जरूरी बताने संबंधी बयान पर कमलनाथ ने कहा, ”आज आम जनता के मुद्दे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान हैं। कितने लोग समझते हैं यूसीसी।”
वहां मौजूद लोगों की ओर इशारा करते हुए कमलनाथ ने कहा, ”आम लोग खड़े हैं। पूछिए जानते हैं यूसीसी क्या है? चुनाव से पहले वह अपनी बात करेंगे हम अपनी बात करेंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है जिससे विपक्ष बौखला गया है। इस पर कमलनाथ ने कहा, आपको क्या में बौखलाया हुआ लगता हूं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां