कांग्रेस कार्यालय में बकरे की कुर्बानी की मांग, ओवैसी की पार्टी ने दिग्विजय को लिखा पत्र, नरोत्तम बोले- ‘यह तो होना ही था’

On

भोपाल। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने ईद के मौके पर राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बकरे की कुर्बानी और नमाज अदा करने की अनुमति देने की मांग की है। इस संबंध में एआईएमआईएम ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को […]

भोपाल। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने ईद के मौके पर राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बकरे की कुर्बानी और नमाज अदा करने की अनुमति देने की मांग की है। इस संबंध में एआईएमआईएम ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हनुमान चालीसा पढ़ी जा सकती है तो नमाज क्यों नहीं?

दरअसल, गुरुवार को देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले एआईएमआईएम के मप्र सचिव तौकीर निजामी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक पत्र भेजा है। इसमें निजामी ने लिखा है कि मोहब्बत की दुकान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस पर कुर्बानी और ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी।

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

हालांकि, कांग्रेस ने उनकी मांग का जवाब देने से भी इनकार कर दिया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि निजामी इतने बड़े नेता नहीं हैं कि कांग्रेस उनको जवाब दे। वहीं, भाजपा नेता और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘यह तो होना ही था। चचा जान आप हिंदू और हिंदुत्व का हलाला करते रहे। अब आपसे बकरे की हलाली की डिमांड आ गई। छद्म धर्मनिरपेक्षता का जो चोला ओढ़े हुए हैं, उसी को ओढ़कर आप हिंदुत्व और हिंदू को नकारते हैं। यह तो दिग्विजय सिंह आपके संग होना ही था।’ कहावत है- ‘न खुदा मिला न विसाले सनम, न इधर के रहे न उधर के हम।’ अब उस सवाल का जवाब दें, जो एआईएमआईएम ने पूछा है।

सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही ये भी पढ़ें  सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही

एआईएमआईएम सचिव तौकीर निजामी ने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी ने देश में नफरत खत्म करने के लिए मोहब्बत की दुकान खोली है। मध्यप्रदेश कांग्रेस हार्ड हिंदुत्व पर चल रही है। एक धर्म विशेष के आयोजन पीसीसी दफ्तर में हो रहे हैं। दफ्तर को कभी भगवामय किया जाता है तो कभी कमलनाथ यहां देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करते हैं। कभी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। आप बिल्कुल करो। हमको ऐतराज नहीं है, लेकिन मुस्लिम समाज को वोट के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल करना बंद कर दीजिए।

उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार

उन्होंने आगे लिखा है कि कांग्रेस जब सेकुलर होने की बात करती है, सभी धर्मों की पार्टी होने की बात करती है, तो फिर दलित, मुस्लिम और आदिवासियों के जो त्योहार हैं, उनमें भेदभाव क्यों कर रही है? वोट तो आपको इन समाजों के 100 फीसदी चाहिए, लेकिन काम आप संघ और भाजपा के इशारे पर कर रहे हो। अगर वाकई में आप सेकुलर हो और राहुल गांधी की बात मानते हो, तो पीसीसी जो आपकी मोहब्बत की दुकान है, उस पर मुस्लिम समाज के इस त्योहार पर कुर्बानी करने और विशेष नमाज अदा करने की इजाजत दें।

निजामी ने कुर्बानी के लिए बकरा भी तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी एक धर्म विशेष के लिए ही सेकुलर हुई है। अगर इजाजत मिलती है, तो बकरा भी तैयार है। उन्होंने बकरे के साथ वीडियो भी भेजा है।

मामले में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि जिन्होंने भी पत्र लिखा है, वे इतने बड़े नेता नहीं कि उस पर कांग्रेस जवाब दे। वहीं, भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि पीरजादा तौकीर निजामी की मांग जायज है। अगर कांग्रेस खुद को धर्म निरपेक्ष बताती है। कांग्रेस मुस्लिमों को वोट बैंक समझती है। देखने में आया है कि पीसीसी में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ है, उसे भगवामय किया गया, तब से वे मुस्लिमों को तवज्जो नहीं दे रही।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा से लगातार तीसरी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पैतृक गांव नसीरपुर (तितावी) में हुए मारपीट प्रकरण ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
ठाकुर पूरण सिंह के परिजनों पर 'जानलेवा हमले' के मुकदमे से भड़का आक्रोश; राजपूत सभा और सर्वसमाज ने बड़गांव पंचायत में भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना