पीएम मोदी ने भोपाल में 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

On

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर पांच वंदे भारत एक्सप्रेस रेल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से दो गाड़ियां भोपाल से रवाना की गई वहीं तीन गाड़ियों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी वायु सेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। हवाई […]

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर पांच वंदे भारत एक्सप्रेस रेल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से दो गाड़ियां भोपाल से रवाना की गई वहीं तीन गाड़ियों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी वायु सेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। हवाई अडडे पर उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं ने अगवानी की और उसके बाद वे सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे।

मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की बड़ी हड़ताल 8 हजार डॉक्टरों ने रोका काम अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की बड़ी हड़ताल 8 हजार डॉक्टरों ने रोका काम अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित

प्रधानमंत्री तय समय पर विमान से भोपाल पहुंचे, जहां उनकी जोरदार अगवानी की गई।

विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए ये भी पढ़ें  विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

प्रधानमंत्री को स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और फिर वहां से रानी कमलापति स्टेशन जाना था, मगर बारिश के कारण कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ और प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे।

बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत ये भी पढ़ें  बजट वेबिनार में पीएम मोदी बोले, शिक्षा को रोजगार और उद्यम से जोड़ना समय की जरूरत

प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाई। वंदे भारत रेलगाड़िय़ां —  भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर , भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर को हरी झंडी दिखाई। वहीं रांची-पटना , धारवाड़-बैंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को भी हरी झंडी दिखाई।

इनमें से दो गाड़ियां रानी कमलापति स्टेशन से रवाना हुई, वहीं अंतिम तीन को उन्होंने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी।

भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा।

वहीं प्रधानमंत्री मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुॅचेंगे। देशभर के 34 राज्यों के बूथों के ऐसे तीन हजार चयनित कार्यकर्ता आएंगे जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बड़ा योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री देश के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

इस कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर प्रधानमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण होगा।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना