Madhya-Pradesh News: विश्वकर्मा जयंती पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान, आदि सेवा पर्व और सुमन सखी चैटबॉट की शुरुआत की।
3 लाख रोजगार और किसानों को फायदा
2158 एकड़ में बनने वाला पीएम मित्र पार्क वस्त्र उद्योग में क्रांति लाएगा। यहां 3 लाख रोजगार सृजित होंगे और कपास किसानों को फसल का दोगुना मूल्य मिलेगा। अब तक 23,146 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित हुआ है।
महिलाओं और गरीबों के लिए नई पहल
पीएम मोदी ने मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को राशि ट्रांसफर की और कहा – “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।” उन्होंने सिकल सेल एनीमिया मिशन और लखपति दीदी अभियान पर भी जोर दिया।
नया भारत – आत्मनिर्भर और सशक्त
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब किसी धमकी से नहीं डरता, बल्कि घर में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया।