भारी बारिश के चलते प्रधानमंत्री मोदी का शहडोल दौरा निरस्त, भोपाल में नहीं होगा रोड शो

On

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को शहडोल दौरा निरस्त हो गया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भोपाल में 27 जून को होने वाला प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भी रद्द हो गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक मोदी भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेनों को […]

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को शहडोल दौरा निरस्त हो गया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भोपाल में 27 जून को होने वाला प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भी रद्द हो गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक मोदी भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। मुख्यमंत्री सोमवार को भोपाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल लाल परेड मैदान में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि 27 जून को भारी बारिश की संभावना के कारण प्रधानमंत्री मोदी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। जल्द ही मौसम को देखते हुए दौरे की नई तिथि तय की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल का दौरा यथावत रहेगा। भोपाल में प्रधानमंत्री का रोड शो का कार्यक्रम भी रद्द किया गया है।

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे  ये भी पढ़ें  पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमले जारी, अब तक 52,000 भारतीय वापस लौटे

27 जून को भोपाल के कई स्कूलों में छुट्टी

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

इधर, प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल दौरे को लेकर 27 जून को शहर के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उनकी विजिट के कारण राजधानी में कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसे देखते हुए ये फैसला लिया गया। सागर पब्लिक स्कूल और आईईएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अवकाश रहेगा। सहोदय ग्रुप ऑफ सीबीएसई स्कूल के अध्यक्ष डी. अशोक ने बताया कि कार्मल कॉन्वेंट, एसपीएस और सेंट जोसेफ को-एड स्कूल ने 27 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ट्रेफिक डायवर्जन के कारण स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। सेज इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल भावना के मुताबिक शाम तक इस संबंध में कोई फैसला होगा।

मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

आईईएस पब्लिक स्कूल की ग्रुप डायरेक्टर मनीषा कवाठेकर ने बताया कि 27 जून को स्कूल में छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन ऑनलाइन क्लास लगेंगी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मंगलवार को किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है। स्कूल बसें सुबह के समय ही निकल जाती हैं। जब उनकी छु्ट्टी होगी, तब तक सारी सड़कें खुल जाएंगी। किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी।

भोपाल में नहीं होगा पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल में 350 मीटर लंबा रोड शो राजभवन से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम तक होना था, लेकिन भारी बारिश के चलते रोड शो को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने भोपाल में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि ‘मध्य प्रदेश के मन में मोदी’ थीम पर यह रोड शो होना था। भारी बारिश के अलर्ट के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।

वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, बीजेपी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री भोपाल में बूथ लेवल वर्कर्स की कार्यशाला को संबोधित करेंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रदेश की दूसरी और तीसरी वंदे भारत ट्रेन (भोपाल-इंदौर-भोपाल और रानी कमलापति-जबलपुर-रानी कमलापति) को झंडी दिखाएंगे। वे भाजपा की अल्पकालीन विस्तारक कार्यशाला में देशभर की 543 लोकसभाओं के चयनित 3000 बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

27 जून को इन रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी के 27 जून के प्रस्तावित भोपाल आगमन के दौरान बरकतउल्ला विवि, आरकेएमपी स्टेशन और लाल परेड ग्राउंड के आसपास दोपहर 2 बजे ट्रैफिक व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। भारी वाहन, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहनों का सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बाग सेवनिया थाने से मानसरोवर तिराहा और बोर्ड ऑफिस चौराहे से बाग सेवनिया थाना तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मिसरोद से आने वाले वाहन बाग सेवनिया तिराहा से अरविंद विहार काॅलोनी रोड का प्रयोग कर एम्स, आरआरएल, हबीबगंज नाका होकर आवागमन कर सकेंगे।

सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा और भारत टाकिज से कंट्रोल रूम तिराहे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। रोशनपुरा चौराहा से पालिटेक्निक, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा और पालिटेक्निक से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुकड़ा मंडी परिसर में  सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित मारुति-800...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना