विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पट रात 2ः30 बजे खुलेंगे, कल निकलेगी सावन की पहली सवारी
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पट आज आधी रात बाद 2ः30 बजे खुल जाएंगे। सामान्यतः पट रात तीन बजे खुलते हैं। सावन माह के पहले सोमवार को निकलने वाली सवारी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यह जानकारी मंदिर ने दी। प्रबंधन के अनुसार ज्योतिर्लिंग की परंपरा अनुसार श्रावण मास में […]
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पट आज आधी रात बाद 2ः30 बजे खुल जाएंगे। सामान्यतः पट रात तीन बजे खुलते हैं। सावन माह के पहले सोमवार को निकलने वाली सवारी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यह जानकारी मंदिर ने दी।
प्रबंधन के अनुसार ज्योतिर्लिंग की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार के लिए रविवार रात 2ः30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर प्रशासन ने इस बार श्रावण मास में चलायमान भस्म आरती व्यवस्था को यथावत रखा है। सामान्य दर्शनार्थी के लिए भी रात 2ः30 बजे से ही मंदिर में प्रवेश शुरू हो जाएगा।
प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सामान्य दर्शनार्थी रात में ही दर्शन की कतार में लगकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही हैं। पेंटरों ने शनिवार को भगवान महाकाल के मुखारविंद का शृंगार किया है। पालकी को साफ-सफाई कर राजा की सवारी के लिए तैयार किया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां