मां ने ही फेंका था मासूम को छत से, पति के सामने कबूला जुर्म, हत्या की प्राथमिकी दर्ज
ग्वालियर। जिस बेटे को मां ने जन्म दिया उस मासूम को ही मां छत पर ले गई और उसकी हत्या करने के इरादे से धक्का दे दिया। छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल बेटे ने चौबीस घंटेे जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया था। कलेजे के टुकड़े की मौत के […]
ग्वालियर। जिस बेटे को मां ने जन्म दिया उस मासूम को ही मां छत पर ले गई और उसकी हत्या करने के इरादे से धक्का दे दिया। छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल बेटे ने चौबीस घंटेे जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया था। कलेजे के टुकड़े की मौत के बाद मां से रहा नहीं गया और जब आरक्षक पति ने संदेह होने पर पूछताछ की तो उसने बेटे को छत पर ले जाकर धक्का देना स्वीकार कर लिया।
मां के द्वारा ही बेटे की हत्या करने का पता चलने पर पिता से रहा नहीं गया और उसने पत्नी की पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर हत्या करने वाली मां के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम के पास तारामाई कॉलोनी निवासी ध्यानसिंह पुत्र स्व. कल्लूसिंह राठौर पुलिस विभाग में आरक्षक है और इस समय नगर पुलिस अधीक्षक इन्दरगंज कार्यालय में पदस्थ हैं। 28 मई को आरक्षक ध्यानसिंह का बेटा जतिन उर्फ शनि तीन वर्ष चार माह रात साढ़े आठ बजे छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजनों ने मासूम जतिन को चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां उसने उपचार के दौरान 29 मई को दम तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें उज्जैन में रंगपंचमी की गेर में उमड़ा आस्था और उत्साह का सागर मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल का किया पूजनउस समय किसी ने सोचा भी नहीं था कि अपने ही जिगर के टुकड़े को उसकी मां ने ही छत से धक्का देकर मौत के मुंह में धकेला है। जतिन की मां भिंड निवासी ज्योति ने मासूम बेटे की छत से धक्का देकर हत्या की थी। रात को ज्योति जतिन को पकड़कर अपने साथ छत पर ले गई और फिर नीचे आंगन में धक्का दे दिया था। हत्या का खुलासा होने पर आरक्षक ध्यानसिंह ने थाटीपुर थाने में शिकायती आवेदन दिया और जांच करने के बाद ज्योति के खिलाफ धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां