टीएस सिंहदेव बनाए गए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद लिया गया फैसला
रायपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बना दिया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम इसकी घोषणा की। आज दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की स्थिति को लेकर दिनभर बैठक होती रही। फिर अचानक […]
रायपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बना दिया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम इसकी घोषणा की।
आज दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की स्थिति को लेकर दिनभर बैठक होती रही। फिर अचानक देर शाम टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी गई। इस घोषणा से टीएस सिंहदेव के समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है।
इससे पहले, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का अभी कोई सवाल नहीं है। जबकि बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते हुए टीएस सिंहदेव ने काम के आधार पर चुनाव लड़ने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में साल 2019 से जब से कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच काफी मतभेद देखने मिले थे। ऐसे में आज यह घोषणा हुई।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां