उमा भारती ने शराब दुकान के सामने मंदिर में डाला डेरा , यहीं बैठकर प्रदेश सरकार की शराब नीति सुनूंगी

On

भोपाल,। भाजपा की फायर ब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब बंदी को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। वह शनिवार देर शाम को भोपाल के अयोध्या नगर स्थित दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय धरने पर बैठ गईं हैं। उनका कहना है कि 31 जनवरी को नई शराब नीति […]

भोपाल,। भाजपा की फायर ब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब बंदी को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। वह शनिवार देर शाम को भोपाल के अयोध्या नगर स्थित दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय धरने पर बैठ गईं हैं। उनका कहना है कि 31 जनवरी को नई शराब नीति घोषित होना है। मैं यहीं पर बैठी रहूंगी तो सबको याद रहेगा कि किसने क्या बोला था। मैं यहीं बैठकर प्रदेश सरकार की शराब नीति सुनूंगी।

दरअसल, भोपाल के अयोध्यानगर में मंदिर के सामने शराब की दुकान और एक बड़ा आहता स्थित है। जिसको लेकर वह पहले भी धरना-प्रदर्शन कर चुकी हैं, लेकिन शराब दुकान का ठेकेदार कोर्ट से स्टे लेकर आ गया था। इस वजह से शासन को कार्रवाई बीच में रोकना पड़ी थी। उमा भारती शनिवार शाम को मंदिर पहुंची थी। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और भाजपा संगठन के साथ ही सरकार को घेरा।

..प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर खूब रोए नव वर-वधू ये भी पढ़ें  ..प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर खूब रोए नव वर-वधू

उन्होंने कहा कि तीन दिन तक मैं यहां पर रहूंगी और 31 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार की शराब नीति भी घोषित हो जाएगी, उसको यहीं बैठकर मैं सुनूंगी। मुझे लगा कि यह सबसे अच्छी जगह है यह बहुत सिद्ध स्थान है। 50 साल से ज्यादा पुराना हनुमान जी का मंदिर है और 20 साल से ज्यादा पुराना दुर्गा जी का मंदिर है। ठीक सामने सारी मर्यादाओं का उल्लंघन करता हुआ शराब का बहुत बड़ा अहाता है, जो आज की शराब नीति का भी उल्लंघन कर रहा है। 50 मीटर की मर्यादा को वह तोडे़ हुए है। इसलिए हमने यह सोचा कि हम तीन दिन यहीं रहेंगे।

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, रात 2ः30 बजे खुले पट ये भी पढ़ें  देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, रात 2ः30 बजे खुले पट

उमा भारती ने मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ समय पहले तक जब हम विपक्ष में थे, तब हमने अवैध उत्खनन और शराब नीति का खुलकर विरोध किया। सत्ता में आने के बाद अचानक हम वह बातें भूल गए हैं। अब हमें वह बातें याद करनी पड़ेंगी। मुझे विश्वास है कि अगर मेरे कहने पर नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू हो गई तो मध्यप्रदेश में 2003 का रिकॉर्ड रिपीट हो जाएगा। भाजपा को बड़ी संख्या में महिलाएं वोट देंगी, क्योंकि शराब में सब बह जाता है। लाडली लक्ष्मी सड़क पर बह जाती है, जननी सुरक्षा भी सड़क पर नहीं चल पाती, आवास कुटीर भी नहीं टिक पाती। सारी योजनाएं शराब में बह जाती हैं। इसलिए हमें एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना पड़ेगा।

महाशिवरात्रि 2026: आज रात 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट 44 घंटे तक होंगे लगातार दर्शन , महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि 2026: आज रात 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट 44 घंटे तक होंगे लगातार दर्शन , महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

उमा भारती ने कहा कि नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली में मध्यप्रदेश ही मॉडल स्टेट बन सकता है। गैर भाजपाई सरकारों ने भी हमारी सरकार की कई चीजें कॉपी की हैं। वे नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली पर भी हमें कॉपी करेंगे। हमने दिल्ली और छत्तीसगढ़ में इसका विरोध किया है तो हम दो मुंह नहीं रख सकते। मेरा भरोसा टूटा नहीं है, मैं आशान्वित हूं। शिवराज जी से मेरी बहुत रिलेक्स माइंड से बात हुई है। फिर भी मैं क्या करूं? मेरा दिल ही ऐसा है कि मैं थोड़ी सी आशंकित हो गई हूं, इसलिए मैं यहां हनुमान जी और दुर्गा जी की शरण में आकर बैठ गई हूं। मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि हमारी सरकार के जो मूल तत्व थे, हमें उनका आधार नहीं छोड़ना चाहिए। हमें उन पर ही चलना है। मुझे भाजपा का ही प्रचार करना है। मुझे पता है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। हमारे पास आठ महीने हैं। अभी हम इन चीजों को ठीक कर सकते हैं।

उमा भारती ने कहा कि मुझे पता है कि शिवराज जी सतर्क हैं। उन पर मुझे पूरा विश्वास है। मैं पूरी तरह से आशान्वित हूं। इसी बीच में मेरी शिवराज जी से उनके निवास पर जो मुलाकात हुई, उसमें मैंने पूछा था कि आपने मेरे परामर्शों के बारे में क्या विचार किया। उन्होंने मुझसे कहा कि हम आपके परामर्श में को इग्नोर नहीं कर सकते क्योंकि आपके परामर्श अकेले आपकी बात नहीं हैं बल्कि उसमें जनभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 8 और 9 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कहा था कि मैं कुछ दिन तक मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहना चाहती हूं। कोई सभा नहीं करना चाहती, लेकिन लोगों से मिलना चाहती हूं।

उन्होंने कहा कि नई शराब नीति 31 जनवरी को घोषित होने वाली है। इस वजह से मेरे दिन में धक-धक होने लगी और मैं दुर्गाजी – हनुमानजी की शरण में आकर बैठ गई। ऐसा न हो फिर कोई गलती हो जाए। अब मैं यहां बैठी रहूंगी तो सबको याद रहेगा कि किसने क्या बोला था। तीन दिन बाद नीति मैं क्या होगा यह सरकार तय करेगी। मैं चौथे दिन एक फरवरी को बताऊंगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

Maruti Brezza Facelift 2026 : जल्द होगी एंट्री 6 स्पीड मैनुअल और बड़ी स्क्रीन के साथ बदलेगा अंदाज

अगर आप एक भरोसेमंद और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है।...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Brezza Facelift 2026 : जल्द होगी एंट्री 6 स्पीड मैनुअल और बड़ी स्क्रीन के साथ बदलेगा अंदाज

मुजफ्फरनगर में विराट हिन्दू सम्मेलन: सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

मुजफ्फरनगर। भगिरथ बस्ती, एटू जेड कालोनी व वसुंधरा बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसैन भवन में विराट हिन्दू सम्मेलन का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विराट हिन्दू सम्मेलन: सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश

गाजियाबाद: औद्योगिक साहिबाबाद की दो फैक्ट्रियों में लगी आग, 10 दमकल गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू

  गाजियाबाद। गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4, साहिबाबाद में सोमवार को बड़ा अग्निकांड होने से हड़कंप मच गया। कमिश्नरेट गाजियाबाद के...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: औद्योगिक साहिबाबाद की दो फैक्ट्रियों में लगी आग, 10 दमकल गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू

मुजफ्फरनगर: जिला बार संघ का भव्य शपथ ग्रहण; अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने अधिवक्ताओं के लिए की डिजिटल और आर्थिक सुधारों की घोषणा

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कचहरी परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला बार संघ का भव्य शपथ ग्रहण; अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने अधिवक्ताओं के लिए की डिजिटल और आर्थिक सुधारों की घोषणा

मुजफ्फरनगर: मलीरा के 'अंधे कत्ल' का 24 घंटे में खुलासा; बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत गांव मलीरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मलीरा के 'अंधे कत्ल' का 24 घंटे में खुलासा; बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान

उत्तर प्रदेश

बागपत कलेक्ट्रेट में एक ही परिवार के चार लोगों ने उठाया ऐसा कदम, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक परिवार के चार लोगों ने ज्वलनशील...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत कलेक्ट्रेट में एक ही परिवार के चार लोगों ने उठाया ऐसा कदम, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

मेरठ में 'विदेशी' घुसपैठ का बड़ा खुलासा: 34 साल से छिपकर रह रही पाकिस्तानी मां-बेटी पर मुकदमा, ISI कनेक्शन की जांच शुरू

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में 'विदेशी' घुसपैठ का बड़ा खुलासा: 34 साल से छिपकर रह रही पाकिस्तानी मां-बेटी पर मुकदमा, ISI कनेक्शन की जांच शुरू

देवबंद : अवैध मस्कट के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पुलिस ने अवैध मस्कट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद : अवैध मस्कट के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: मनरेगा समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लखनऊ कूच रोकने पर कैंप कार्यालय पर धरना

मुरादाबाद। मनरेगा योजना को समाप्त करने के कथित फैसले के खिलाफ लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: मनरेगा समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लखनऊ कूच रोकने पर कैंप कार्यालय पर धरना