शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार, ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को एक और बड़ा भूचाल आया और तेजी से बदलते घटनाक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तोड़कर अपने समर्थकों के साथ शिव सेना-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले पवार ने […]
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को एक और बड़ा भूचाल आया और तेजी से बदलते घटनाक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तोड़कर अपने समर्थकों के साथ शिव सेना-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले पवार ने आज सुबह तीन दर्जन से अधिक अपने समर्थक राकांपा विधायकों की बैठक बुलाई जिसमें राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें इंजीनियरिंग छात्र के आतंकी लिंक का खुलासा, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ में बड़ा सच आया सामनेबैठक के तुरंत बाद, पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को समर्थन पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल रमेश बैस से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे और कुछ ही देर बाद उन्होंने मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में तीसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां