महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा में समृद्धि हाइवे पर बस पलटी, लगी आग, 25 की मौत, 8 झुलसे, CM शिंदे ने किया राहत राशि का ऐलान
मुंबई। महाराष्ट्र में बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड राजा इलाके में समृद्धि हाइवे पर पिंपलखुटा फाटा के पास विदर्भ ट्रेवल्स की बस (एमएच29 बीई-1819) में आधीरात बाद करीब 1: 30 बजे आग लग गई। इससे बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की […]
मुंबई। महाराष्ट्र में बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड राजा इलाके में समृद्धि हाइवे पर पिंपलखुटा फाटा के पास विदर्भ ट्रेवल्स की बस (एमएच29 बीई-1819) में आधीरात बाद करीब 1: 30 बजे आग लग गई। इससे बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आठ यात्री बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी का इलाज बुलढ़ाणा जिला अस्पताल में हो रहा है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने कसी अफसरों पर नकेल, अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देशमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झुलसे सभी लोगों का इलाज सरकारी खर्च से किया जाएगा। शिंदे ने वाहनचालकों से समृद्धि हाइवे पर संभल कर चलने की अपील की है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कड़ासेन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बस की डीजल की टंकी फट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में घर्षण की वजह से हुए स्पार्क से आग लग गई । हादसे की जांच कराई जाएगी। पहली प्राथमिकता डीएनए परीक्षण से शवों की पहचान कर उन्हें रिश्तेदारों को सौंपना है।
पुलिस के अनुसार बस नागपुर से पुणे जा रही थी। 30 जून को यह बस शाम 5 बजे नागपुर से पुणे के लिए रवाना हुई थी। 01 जुलाई की रात 1: 30 बजे बस का अगला टायर अचानक निकल गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान बस में आग लग गई। बस में आग लगने के बाद आठ यात्री बस का शीशा तोड़कर बाहर किसी तरह निकल पाए। मगर वह भी झुलस गए। बस से निकलते वक्त कुछ चोट भी इन लोगों को आई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां