महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी को जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज
मुंबई। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष तथा विधायक अबू आसिम आजमी को मोबाइल फोन पर ह्वाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। आजमी के ह्वाट्सएप पर खून से सना चाकू और पिस्तौल की फोटो भेजी गई है। धमकी देने वाले ने आजमी को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। फिलहाल […]
मुंबई। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष तथा विधायक अबू आसिम आजमी को मोबाइल फोन पर ह्वाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। आजमी के ह्वाट्सएप पर खून से सना चाकू और पिस्तौल की फोटो भेजी गई है। धमकी देने वाले ने आजमी को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। फिलहाल इस मामले में अबू आजमी ने मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
हालांकि बेतुके बयानों के लिए मशहूर आजमी को धमकी मिलने का यह पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी आजमी को धमकियां मिल चुकी हैं। मुगल शासक औरंगजेब के समर्थन में बेतुकी बयानबाजी करने के बाद आजमी को धमकी मिली थी। बीते जनवरी माह में आजमी के निजी सचिव के फोन पर धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने औरंगजेब का समर्थन करने पर आजमी को जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय भी पुलिस में मामला दर्ज हुआ था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां