शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हुयी डॉ कयांडे, उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
ठाणे-शिवसेना (यूबीटी) को एक और झटका देते हुए महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य डॉ मनीषा कयांडे रविवार रात यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गयीं। शिंदे के समूह में शामिल होने के बाद बोलते हुए, उन्होंने शिंदे को राज्य के प्रिय और बहुत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में संदर्भित किया और […]
ठाणे-शिवसेना (यूबीटी) को एक और झटका देते हुए महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य डॉ मनीषा कयांडे रविवार रात यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गयीं।
शिंदे के समूह में शामिल होने के बाद बोलते हुए, उन्होंने शिंदे को राज्य के प्रिय और बहुत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में संदर्भित किया और उनकी पार्टी को आधिकारिक शिवसेना कहा।
उन्होंने कहा , “मैं बालासाहेब की शिवसेना में हूं, इसमें काम करना जारी रखूंगी। मैं 2012 में तत्कालीन अविभाजित पार्टी में शामिल हुयी , एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता बनी । चाहे मैं घर के अंदर या बाहर थी , मैंने पार्टी के लिए काम किया। श्री शिंदे ने उसने समय-समय पर मेरी मदद भी की,”।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि शिंदे समूह में शामिल होने से पहले, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर, उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी प्रवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां