महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा,बेकाबू कंटेनर ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर हाईवे पर बने होटल में जा घुसा, 13 की मौत, 20 घायल
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में शिरपुर तहसील के पलासनेर गांव के पास मुंबई-आगरा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू एक कंटेनर दो वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में घुसकर पलट गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 […]
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में शिरपुर तहसील के पलासनेर गांव के पास मुंबई-आगरा हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू एक कंटेनर दो वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में घुसकर पलट गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को शिरपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल के अनुसार 14 पहिए का कंटेनर मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र की ओर आ रहा था। मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे मुंबई-आगरा हाईवे पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव में पलासनेर इलाके में ढलान पर अचानक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटेनर दो वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में घुस गया। कंटेनर की स्पीड इतनी अधिक थी कि होटल के आगे से घुसा कंटेनर पीछे की दीवार तोडक़र निकल गया और वहीं पलट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि शिरपुर ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई है।
शिरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य चलाया। इस घटना की जानकारी मिलते ही धुले जिले के पुलिस अधीक्षक संजय बारकुंड पुलिसबल सहित मौके पर पहुंच गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां