महाराष्‍ट्र में कहर बनकर आया मानसून, मुंबई में 24 घंटे में छह की मौत

On

मुंबई। एक पखवाड़े की देरी से मानसून महाराष्‍ट्र पहुंच गया है, हालांकि यह कहर बनकर आया है और देश की वाणिज्यि‍क राजधानी में पिछले 24 घंटे में छह लोगों की जान ले चुका है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट के साथ अगले 48 घंटे में मुंबई में भारी बारिश की […]

मुंबई। एक पखवाड़े की देरी से मानसून महाराष्‍ट्र पहुंच गया है, हालांकि यह कहर बनकर आया है और देश की वाणिज्यि‍क राजधानी में पिछले 24 घंटे में छह लोगों की जान ले चुका है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट के साथ अगले 48 घंटे में मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

महाराष्ट्र में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ, 7.69 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ, 7.69 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश

पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे कई जिलों में भी 30 जून तक के लिए अलग-अलग स्‍तर के अलर्ट जारी किए गए हैं।

उत्तर-पूर्व मुंबई के गोवंडी में शनिवार देर रात बारिश के बाद सड़क की सफाई करते समय दो ठेका कर्मचारी मैनहोल में गिर गए। उनकी पहचान 30 वर्षीय राम कृष्ण और 35 वर्षीय सुधीर धास के रूप में हुई है।

पश्चिमी उपनगरों के विले पार्ले गांव इलाके में रविवार की सुबह एक दो मंजिला इमारत के गिरने से एक बुजुर्ग दंपत्ति – 65 वर्षीय प्रिसिला मिसकिटा और उनके 70 वर्षीय पति रोबी मिसकिटा की मौत हो गई।

इसके कुछ ही घंटों बाद, घाटकोपर पूर्व में रमाबाई अंबेडकर नगर में एक मकान ढह गया, जिसमें कई लोग फंस गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, और चार अन्य घायल हो गए।

उनकी पहचान 94 वर्षीय अलका पलांडे और उनके 56 वर्षीय बेटे नरेश पलांडे के रूप में हुई है। उनके शव सोमवार सुबह मलबे से बरामद किए गए।

घायल पीड़ितों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सोमवार को बीएमसी आपदा नियंत्रण ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

एक वरिष्ठ नागरिक 75 वर्षीय वासुमथी नायर भांडुप पश्चिम के बादल सोसाइटी में उनके घर में बाढ़ का पानी घुसने से गिर गईं। उन्हें मामूली चोटें आईं। उनकी बेटी मिनी पी. मेनन ने कहा कि विडंबना यह है कि बीएमसी ने पानी के रिसाव को रोकने के लिए सड़क की मरम्मत की थी।

मुंबई और तटीय कोंकण क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन भारी बारिश या बौछारें जारी रहीं, हालांकि रेल, सड़क या हवाई यातायात में कोई बड़ा व्यवधान नहीं हुआ।

शहर और उपनगरों के कुछ इलाकों में जलजमाव की सूचना मिली है, जिसमें भूतल के घरों, कुछ निचली सड़कों और सब-वे में पानी घुस गया है, जिससे लोग सतर्क हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पहली ही बारिश में शहर के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ के लिए बीएमसी की आलोचना की और पूछा कि “नालों/नालियों की सफाई पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये कहां गए”।

 

 

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

बुढ़ाना। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिराल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पलटा गन्ने से लदा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं