महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

On

मुंबई। मुंबई में गुरुवार सुबह विधान भवन, उच्च न्यायालय सहित चार जगहों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तुरंत इन स्थानों की गहन छानबीन की। जांच में कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुट गई है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि आज सुबह विधान भवन, हाई कोर्ट सहित चार जगहों पर बम विस्फोट की धमकी भरा मैसेज मिला था। ईमेल में विधान भवन के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, मेट्रो, हाई कोर्ट और कुछ बैंकों का भी जिक्र था। उन्होंने बताया कि इस समय बजट सत्र चल रहा है इसलिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को गेट पर रोक दिया गया था। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया और विधान भवन परिसर, उच्च न्यायालय सहित अन्य जगह पर भी गहन जांच की गई, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। शिंदे ने कहा कि मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है।

गृह राज्य मंत्री पंकज भोईर ने कहा कि पुलिस ईमेल आईडी की जांच कर भेजने वाले का पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक फर्जी ईमेल था, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।विधान भवन सूत्रों ने बताया कि इस ईमेल में खालिस्तान को सपोर्ट करने की बात लिखी थी। इस ईमेल में इंजीनियर गुरनाख सिंह और रुकन शाहवाला नाम लिखे हैं।

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर लगा विराम, जिला प्रशासन ने कहा—पैनिक न हों, पर्याप्त है स्टॉक

   मुजफ्फरनगर। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच जिले में गैस और ईंधन की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर लगा विराम, जिला प्रशासन ने कहा—पैनिक न हों, पर्याप्त है स्टॉक

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

जायद सीजन की सुपरहिट फसल तर ककड़ी 60 दिन में तैयार और एक एकड़ से 1 लाख तक कमाई

अगर आप कम समय में अच्छी कमाई देने वाली फसल की तलाश कर रहे हैं तो तर ककड़ी की खेती ...
कृषि 
जायद सीजन की सुपरहिट फसल तर ककड़ी 60 दिन में तैयार और एक एकड़ से 1 लाख तक कमाई

मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा का खाका तैयार

मुजफ्फरनगर। जनपद में आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली 'उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक' भर्ती...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा का खाका तैयार

गाजियाबाद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: भड़काऊ पोस्ट और 'जिहादी' व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले 6 संदिग्ध गिरफ्तार

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: भड़काऊ पोस्ट और 'जिहादी' व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले 6 संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

कानपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को पुलिस खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालती नजर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
अफवाहों के बीच पुलिस ने संभाली कमान, लाइन लगवाकर बंटवाए गैस सिलेंडर

मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

मुरादाबाद। शहर में रसोई गैस को लेकर फैल रही कमी की खबरों के बीच जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गैस संकट की अफवाहों पर डीएम का बयान, बोले– सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

सहारनपुर। जनपद की देहात कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात हुई एक मुठभेड़ में पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार