उद्धव ठाकरे को फिर लगा झटका, ‘अवैध’ कार्यालय पर चला बीएमसी का बुलडोजर
मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के बांद्रा पूर्व में उसके ‘शाखा’ कार्यालय को अवैध बताते हुए उस पर बुलडोजर चला दिया। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की ‘शाखा’ निर्मल नगर में स्थित थी। इसे शिवसेना (यूबीटी) के एक प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता था। बड़ी बात […]
मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के बांद्रा पूर्व में उसके ‘शाखा’ कार्यालय को अवैध बताते हुए उस पर बुलडोजर चला दिया। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की ‘शाखा’ निर्मल नगर में स्थित थी। इसे शिवसेना (यूबीटी) के एक प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता था।
बड़ी बात यह है कि ‘शाखा’ ठाकरे के बंगले ‘मातोश्री’ से महज कुछ ही दूरी पर थी। बुलडोजर एक्शन पर पार्टी नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आई।
शिवसेना (यूबीटी) के सीनियर नेता और सांसद अरविंद सामंत ने बीएमसी के कदम की आलोचना करते हुए कहा कि ‘शाखा’ 40 साल से अधिक पुरानी थी। इसे अचानक अवैध कैसे घोषित कर दिया गया? क्या बीएमसी राज्य सरकार की धुन पर नाच रही है?
ये भी पढ़ें स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'सामंत ने आगे कहा, शिंदे-फडणवीस की सरकार इस तरह की प्रतिशोधात्मक कार्रवाईयों से बेहद निचले स्तर तक गिर गई है। लोग सबकुछ देख रहे हैं और इसके नतीजे भी सामने आएंगे।
शिवसेना (यूबीटी) के एक अन्य नेता हाजी ए. खान ने बिना किसी नोटिस के अचानक पुरानी ‘शाखा’ को तोड़ने के लिए बीएमसी की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि मैंने उनके साथ जुड़ने के लिए 10 करोड़ रुपये के उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने मुझे पुलिस, सीबीआई, ईडी, आईटी आदि से कार्रवाई की धमकी भी दी। हम इन हथकंडों से नहीं डरेंगे और उद्धव ठाकरे का समर्थन करते रहेंगे।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं की आलोचना को खारिज करते हुए कहा, यदि ‘शाखा’ अवैध है तो उसे हटा दिया जाएगा।
बता दें कि बीएमसी का एक्शन, नगर निकाय में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में एक जुलाई को बीएमसी मुख्यालय तक मेगा विरोध मार्च की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुआ है।
विरोध मार्च आयोजित करने का ऐलान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा के बाद हुआ है। शिंदे ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के दौरान बीएमसी के 12,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की जांच मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम करेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां