एनआईए ने प्रवीण नेत्तारू हत्या मामले में फरार संदिग्धों के आवासों की तलाशी ली
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले में तीन भगोड़े संदिग्धों के आवासों पर गहन तलाशी ली। एनआईए ने बुधवार को यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, नेत्तारू की जुलाई 2022 में हत्या कर दी गई थी। एजेंसी ने कहा कि […]
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले में तीन भगोड़े संदिग्धों के आवासों पर गहन तलाशी ली। एनआईए ने बुधवार को यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, नेत्तारू की जुलाई 2022 में हत्या कर दी गई थी।
एजेंसी ने कहा कि टीम ने फरार आरोपियों को पकड़ने के अपने प्रयासों के तहत कर्नाटक के दो जिलों में तीन स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, “एनआईए ने कोडागु जिले में अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान के आवासों के साथ-साथ दक्षिण कन्नड़ में नौशाद के आवासों पर तलाशी ली। इस दौरान टीम ने कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज जब्त किए।”
अधिकारी ने कहा कि तीन फरार लोगों पर हत्या के मामले के मुख्य आरोपियों को कर्नाटक और तमिलनाडु में विभिन्न ठिकानों पर शरण देने का संदेह है। तीनों के अलावा पांच अन्य आरोपी भी फरार हैं।
एनआईए ने अगस्त 2022 में मामले की जांच अपने हाथ में ली। इसके बाद एजेंसी ने भगोड़ों सहित 21 लोगों पर यूएपीए अधिनियम, आईपीसी और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए।
गौरतलब है कि 26 जुलाई 2022 को दक्षिण कन्नड़ के बेलारे गांव में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन के ‘किलर स्क्वॉड’ या ‘सर्विस टीम्स’ द्वारा प्रवीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। फरार आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां