3 बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद मां ने खुद भी लगाई छलांग, दो की मौत
भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले में एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। इस घटना में महिला के दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 10 महीने की बच्ची समेत […]
भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले में एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। इस घटना में महिला के दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 10 महीने की बच्ची समेत दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना गंजम के अस्का क्षेत्र के शेरागाड़ा पुलिस स्टेशन के बड़ा लालागुड़ा गांव में देर रात करीब 1 बजे हुई।
महिला की पहचान रश्मिता गौड़ा और उसकी 9 वर्षीय बड़ी बेटी गुंजन के रूप में हुई है। महिला और उसकी बेटी को स्थानीय लोगों ने जीवित बचा लिया, लेकिन उसका 5 वर्षीय बेटे आशीष और सबसे छोटी बेटी अलीशा की मौत हो गई।
शेरेगड़ा पुलिस स्टेशन के आईआईसी मनोज कुमार प्रधान ने बताया, सोमवार सुबह अग्निशमन सेवा कर्मियों ने शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनोज कुमार के अनुसार, रश्मिता शादी के बाद बड़ा लौगुड़ा गांव में अपने ससुराल परिवार के साथ रह रही थी, जबकि उसका पति ओडिशा से बाहर रह रहा था। हालांकि, दंपति के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती थी। ऐसा बताया गया है कि दोनों की हर दिन फोन पर एक दूसरे से कहासुनी होती थी।
रविवार रात पति से विवाद के बाद रश्मिता ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। पुलिस निरीक्षक ने कहा, लगभग 1 बजे, जब उसके परिवार में सभी लोग गहरी नींद में थे, रश्मिता ने अपने तीन बच्चों को जगाया और उन्हें अपने गांव के एक कुएं में ले गई और घटना को अंजाम दिया।
चूंकि उसकी जीभ में कुछ गंभीर चोट लगी है, इसलिए उसे आगे के इलाज के लिए बरहामपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। आगे कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और रश्मिता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गुंजन अब ठीक है और उसे उसके दादा-दादी को सौंप दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां