भाजपा को राम और हनुमान से नहीं, व्यवसाय और वोट से मतलब : भूपेश बघेल
अनूपपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को न राम से मतलब है और न ही हनुमान से, इनको केवल अपने व्यवसाय और वोट से मतलब है। बघेल मध्य प्रदेश के अनूपपुर के अमरकंटक पहुंचे और उन्होंने यहां नर्मदा उद्गम स्थल […]
अनूपपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को न राम से मतलब है और न ही हनुमान से, इनको केवल अपने व्यवसाय और वोट से मतलब है। बघेल मध्य प्रदेश के अनूपपुर के अमरकंटक पहुंचे और उन्होंने यहां नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना की, साथ ही रात्रि विश्राम किया।
बघेल ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जहां तक 370 धारा को हटाए जाने की बात है, भाजपा के घोषणा पत्र में था और इसके लिए लंबे समय से वो संघर्ष कर रहे थे, लेकिन वहां राज्य को विघटित कर दिया गया, वहां न लोगों को विश्वास में लिया, न तो वहां की जनता को विश्वास में लिया और न ही राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया। यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के साथ धोखा है।
ये भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबलाअपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, जहां तक राम मंदिर की बात है, राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से हुआ है। इनके कहने से नहीं हुआ है। इनका अब तक जो दिखाई देता है वह यह है कि न तो इन्हें राम से मतलब है और न ही हनुमान से। इनको केवल अपने व्यवसाय और वोट से मतलब है। इनकी आस्था नहीं है। अगर आस्था इनकी होती तो जिस प्रकार से आदिपुरुष फिल्म आई है, इसमें सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद दिया गया है। अभी तक उनके किसी भी मुख्यमंत्री का बयान नहीं आया है। इसका मतलब यह है कि जो फिल्म है यह भाजपा के द्वारा प्रोजेक्ट की गई है और हमारे हनुमान जी, राम जी को लोगों की मन में जो तस्वीर और छवि है, उसे बिगाड़ने की कोशिश है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां