ममता बनर्जी को आपातकालीन लैंडिंग के दौरान बाएं घुटने, कमर में लगी चोट
कोलकाता- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मंगलवार को अचानक खराब मौसम के कारण उत्तर बंगाल के सेवोके रोड पर एक आर्मी बेस पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान उनके बाएं घुटने और कमर में बायीं ओर चोटें आईं हैं। सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, सुश्री बनर्जी की एमआरआई रिपोर्ट से पता चला […]
कोलकाता- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मंगलवार को अचानक खराब मौसम के कारण उत्तर बंगाल के सेवोके रोड पर एक आर्मी बेस पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान उनके बाएं घुटने और कमर में बायीं ओर चोटें आईं हैं।
सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, सुश्री बनर्जी की एमआरआई रिपोर्ट से पता चला है कि उनके बाएं घुटने के जोड़ (लिगामेंट) और कमर में बायीं ओर चोट लगी है।
हालाँकि चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपने आवास पर ही स्वास्थ्य लाभ करेंगी।
राजभवन ने कहा, “माननीय राज्यपाल डॉ. सी.वी.आनंद बोस को यह जानकर राहत मिली है कि माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपने हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के बाद सुरक्षित हैं। डॉ. बोस ने उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।”
सुश्री बनर्जी का जलपाईगुड़ी में एक स्थान पर पार्टी की रैली को संबोधित करने के बाद निजी हेलीकॉप्टर से बागडोगरा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रही थीं। उनका कोलकाता लौटने का कार्यक्रम था। लेकिन जब उनका हेलिकॉप्टर बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ रहा था तो पायलट को सेवोके रोड पर सेना के हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
दर्द से कराह रही सुश्री बनर्जी को बागडोगरा से लौटने के बाद जांच के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया और बाद में एमआरआई कराया गया।
सुश्री बनर्जी आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर बंगाल की दो दिवसीय यात्रा के बाद कोलकाता लौट आईं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां