बिना लाइसेंस के नहीं चला पाएंगे नॉनवेज की दुकानें: ऋषिकेश पटेल
अहमदाबाद, गुजरात में बिना लाइसेंस के नॉनवेज की सभी दुकानों को बंद कराया जाएगा। पिछले कुछ दिन से चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में अब तब करीब चार हजार नॉनवेज की दुकानों को बंद कराया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद कैबिनेट के निर्णयों […]
अहमदाबाद, गुजरात में बिना लाइसेंस के नॉनवेज की सभी दुकानों को बंद कराया जाएगा। पिछले कुछ दिन से चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में अब तब करीब चार हजार नॉनवेज की दुकानों को बंद कराया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता व मंत्री ऋषिकेश पटेल ने दी। राज्य के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि गुजरात हाई कोर्ट ने अवैध नॉनवेज की दुकानों और लारियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं, इसे लेकर सरकार की ओर से राज्यव्यापी अभियान शुरू किया गया है।
राज्य में बगैर लाइसेंस के चल रही नॉनवेज दुकानों को बंद कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में चलाए जा रहे अभियान में अब तक चार हजार नॉनवेज की दुकानों को बंद कराया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि राज्य की गौ-शालाओं, पांजरापोल, सहभागी वन व्यवस्था समितियों, दूध उत्पादक मंडलियों को प्रति यूनिट 100 किलो तक घास निशुल्क दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में घास का पर्याप्त जत्था उपलब्ध है। इससे इस साल राज्य के स्थानीय लोगों, गौ-शालाओं, पांजरापोल, सहभागी वन व्यवस्था समितियों, दूध उत्पादक मंडलियों को करीब 100 लाख किलो अतिरिक्त घास के गठ्ठर निशुल्क दिए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि वन विभाग के गोदाम में अभी 576 लाख किलोग्राम घास उपलब्ध है। वहीं चालू वर्ष में भी 273 लाख किलो वन विभाग के पास उपलब्ध होगा। इसके साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग के सभी गोदामों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। गोदाम के सभी डाटा को भी सुरक्षित रखने का उपाय किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां