विवाहित व्यक्ति से संबंध के शक में विधवा को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल, भाई और भाभी गिरफ्तार
जयपुर। उदयपुर जिले के एक गांव में विधवा को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला पर अत्याचार करने वाले उसके दो भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बेकरिया थाना क्षेत्र की […]
जयपुर। उदयपुर जिले के एक गांव में विधवा को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महिला पर अत्याचार करने वाले उसके दो भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना बेकरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुवार को देवला कस्बे में एक महिला को अन्य महिलाओं ने निर्वस्त्र कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद में आग का तांडव केमिकल-स्क्रैप फैक्ट्रियों में भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियों से पाया काबूसूत्रों के मुताबिक, विधवा का कथित तौर पर गांव के एक विवाहित व्यक्ति से संबंध था। वीडियो में महिला का पांच साल का बेटा उससे लिपटकर रोता हुआ भी दिखा। जबकि, दूसरे लोग उस पर हमला कर रहे थे।
इस घटना की किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन, वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी भुवन भूषण ने थानेदार मुकेश कुमार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पीड़िता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद, पुलिस की एक टीम उसके घर पहुंची। इसके बाद भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएचओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू की। पाली जिले के थाना नाना इलाके के जंगल में छिपे मुख्य आरोपी, पीड़िता की भाभी और दो भाईयों को स्थानीय पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया।
एसपी भुवन भूषण, जिलाधिकारी के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और उसे चिकित्सीय सहायता दी। पीड़िता को आगे की सहायता के लिए उदयपुर लाया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां