राजस्थान में बारिश का दौर जारी, सोलह ट्रेनें रद्द, 11 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

On

जयपुर। राजस्थान कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर सहित अजमेर, सीकर, माउंट आबू में रविवार रात से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 ट्रेनों का संचालन रद्द किया है। जालोर और सिरोही में मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

जयपुर। राजस्थान कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर सहित अजमेर, सीकर, माउंट आबू में रविवार रात से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 ट्रेनों का संचालन रद्द किया है। जालोर और सिरोही में मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

भारी बारिश के कारण जयपुर में टोंक रोड, सीकर रोड, परकोटे सहित कई सड़काें पर दो से चार फीट तक पानी भर गया है। तेज बारिश के कारण जयपुर में 6 साल के मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। वहीं अजमेर में आरपीएससी के सेक्शन ऑफिसर पैर फिसलने से बह गए, सुबह नाले में उनका शव मिला। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत उत्तरी भारत के राज्यों में हो रही भारी बारिश का असर राजस्थान से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। अजमेर के रेलवे स्टेशन पर पानी में पटरियां डूब गईं और अस्पताल में भी पानी भर गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, यहां 9 इंच बरसात रिकॉर्ड की गई। इस कारण वेस्ट बनास बांध के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है। बांध का गेज 23 फीट से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली ये भी पढ़ें  बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जयपुर, टोंक, सीकर, पाली, करौली, अजमेर और जालोर में भी कई जगहों पर 90 से लेकर 120 एमएम (4 इंच से ज्यादा) तक बरसात हुई है। मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान के मध्य से होकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी, सीधी होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ गुजर रही है। राजस्थान के ऊपर भी सिस्टम एक्टिव है। इसके अलावा दोनों तरफ से नमी आ रही है। इस वजह से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।

ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर ये भी पढ़ें  ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर

जयपुर में रविवार शाम से हो रही तेज बारिश से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है। अजमेर रोड, सीकर रोड, टोंक रोड समेत सभी प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जगतपुरा, टोंक रोड सहित कई सड़कों पर सुबह 10 बजे के आसपास लंबा जाम लग गया। जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में 6 वर्षीय बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। रोड नंबर 6 पर सड़क पर पानी में बहता हुआ एक बच्चा लोगों को दिखा। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर तेज बरसात के दौरान नाले में बहने से राजस्थान लोक सेवा आयोग के सेक्शन ऑफिसर की मौत हो गई। शव नाले में मिला। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली  ये भी पढ़ें   राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

उदयपुर में 13 फीट क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर 12.5 फीट हो गया है। अब शहरवासियों को फतहसागर के गेट खोलने और ओवरफ्लो होने का इंतजार है। फतहसागर में पानी की आवक मदार नहर के जरिए हो रही है। कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश से थूर की पाल से मदार होकर पानी सीधे फतहसागर पहुंच रहा है। 24 फीट वाले उदयसागर में 22 फीट पानी है। दो दिन पहले इसके दो गेट खोले गए थे।

जयपुर मौसम केंद्र ने 11 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बारां, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही और उदयपुर में तेज बारिश होने की संभावना है। 11 जुलाई को बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर और गंगानगर में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का फोरकास्ट जारी किया है। जबकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 12 जुलाई को राज्य में मानसूनी सिस्टम का असर कम होगा।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं