राजस्थान में ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के कारण 220 प्रतिशत ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड
जयपुर। राजस्थान में बिपरजॉय चक्रवात के कारण बारिश का रिकॉर्ड बना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय के कारण राजस्थान में औसत 28.74 मिमी के मुकाबले 92.09 मिमी बारिश हुई, जो 220 प्रतिशत से ज्यादा है। बिपरजॉय चक्रवात के कारण हुई मूसलाधार बारिश से बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरेही और जालौर जिलों में बाढ़ […]
जयपुर। राजस्थान में बिपरजॉय चक्रवात के कारण बारिश का रिकॉर्ड बना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय के कारण राजस्थान में औसत 28.74 मिमी के मुकाबले 92.09 मिमी बारिश हुई, जो 220 प्रतिशत से ज्यादा है। बिपरजॉय चक्रवात के कारण हुई मूसलाधार बारिश से बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरेही और जालौर जिलों में बाढ़ आ गई। जबकि, अजमेर में भारी बारिश के रिकॉर्ड के साथ बाढ़ भी देखी गई।
अधिकारियों ने कहा कि कई नदियां और बांध उफान पर हैं। कुल 19 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हुई है। विभाग के मुताबिक, बुधवार से भारी बारिश में कमी आने लगेगी। इसके साथ ही पूर्वी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
बताया जाता है कि बिपरजॉय के चलते राजस्थान में जुलाई तक का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मॉनसून आने से पहले बुवाई और जुताई शुरू हो गई है।
विभाग का अनुमान है कि इस साल मॉनसून देरी से आएगा और सामान्य से कमजोर रहेगा। लेकिन, बिपरजॉय ने राजस्थान में पश्चिम से लेकर पूर्व तक के जिलों को बारिश से सराबोर कर दिया है।
बता दें कि गुजरात में चक्रवात की गति 125-150 किमी प्रति घंटा थी। चक्रवात ने कच्छ के इलाके को पार करके राजस्थान में प्रवेश किया तो एक डीप डिप्रेशन में बदल गया। राजस्थान में निचले स्तर पर चक्रवात को नमी नहीं मिलने के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बनते ही जमकर बारिश हुई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां