मंदिर ड्रेस कोड: देवस्थान विभाग ने हटाए पोस्टर, विहिप ने दिया अल्टीमेटम

On

उदयपुर। उदयपुर के जगदीश मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए ड्रेस कोड अपील सामने आने के बाद देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने मंदिर पहुंच सारे पोस्टर फड़वा दिए। दूसरी तरफ, विश्व हिन्दू परिषद ने देवस्थान विभाग द्वारा मर्यादित परिधान पहनकर आने की अपील वाले पोस्टर मंदिर से हटवाने के खिलाफ दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। […]

उदयपुर। उदयपुर के जगदीश मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए ड्रेस कोड अपील सामने आने के बाद देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने मंदिर पहुंच सारे पोस्टर फड़वा दिए। दूसरी तरफ, विश्व हिन्दू परिषद ने देवस्थान विभाग द्वारा मर्यादित परिधान पहनकर आने की अपील वाले पोस्टर मंदिर से हटवाने के खिलाफ दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। विहिप इन पोस्टर्स को पुनः लगाने की बात कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि जगदीश मंदिर में पोस्टर लगाकर अपील की गई थी कि शॉर्ट टी शर्ट, शॉर्ट जींस, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट जैसे पहनावे में मंदिर न आएं। जगदीश मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं की इस पहल के बाद उदयपुर के प्रसिद्ध बोहरा गणेश मंदिर में भी इस ‘ड्रेस कोड’ की अपील के पोस्टर लगा दिए गए थे। धीरे-धीरे अन्य मंदिरों में भी वहां के प्रबंधन संभालने वालों ने इस पर विचार करना शुरू कर दिया है।

राजस्थान: बम की धमकी वाले ईमेल से बाड़मेर, नागौर की अदालतें हाई अलर्ट पर ये भी पढ़ें  राजस्थान: बम की धमकी वाले ईमेल से बाड़मेर, नागौर की अदालतें हाई अलर्ट पर

चूंकि, जगदीश मंदिर सरकार के देवस्थान विभाग के अंतर्गत आता है, ऐसे में इस बात की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह देवस्थान विभाग के अधिकारी मंदिर पहुंचे और सारे पोस्टर फड़वा दिए गए। वहां मौजूद लोगों ने अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए तो वे टालमटोल करते रहे।

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट ये भी पढ़ें  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मामले को लेकर उदयपुर शहर के सर्व हिन्दू समाज में रोष है। मंदिर में संस्कृति व परम्परानुरूप परिधान पहन कर आने की महज अपील वाले पोस्टर हटाने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पुजारियों व लोगों का कहना है कि किसी को रोका नहीं जा रहा, बस अपील की जा रही है ताकि लोग अपनी संस्कृति के अनुरूप परिधानों के प्रति जागरूक हों और मंदिर जैसे पवित्र स्थल की मर्यादा को भी समझें।

इधर, उदयपुर में विश्व हिंदू परिषद ने देवस्थान विभाग द्वारा जगदीश मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए लगाए गए पोस्टर को हटाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विहिप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंदिर धार्मिक संस्कृति मान्यताओं का केंद्र है। देवस्थान विभाग को स्वयं आगे होकर प्रोत्साहन देना चाहिए, बजाय वह मंदिर का मालिक बनकर व्यवहार कर रहा है जो घोर निंदनीय है। प्रत्येक धार्मिक स्थान की अपनी मान्यता है, जैसे इस्लाम अनुयाई मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं, अपना वेश पहनते हैं। सिख पंथ गुरुद्वारे में अपनी परंपरा के अनुसार गुरुद्वारे जाते हैं।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने पोस्टर हटाने की घोर निंदा करते हुए कहा है कि पोस्टर पुनः लगाए जाएं और अन्य मंदिरों में भी ऐसे पोस्टर लगाकर पहल की जाए। यदि विभाग स्वयं पहल नहीं करता तो विहिप हिंदू समाज को साथ लेकर आंदोलन करेगा और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की और देवस्थान विभाग की रहेगी।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

  नई दिल्ली। कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सुप्रीम...
Breaking News  राष्ट्रीय 
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, गंभीर दुष्प्रभाव के मामलों में बने 'नो-फॉल्ट कंपंसेशन' नीति

आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

  नई दिल्ली। प्रकृति ने मानव स्वास्थ्य के लिए अनेक औषधीय पौधे दिए हैं। इनमें मकोय एक अत्यंत महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी हालांकि,...
हेल्थ 
आयुर्वेद की जादुई जड़ी-बूटी 'मकोय', जो है त्रिदोषनाशक

आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

  नई दिल्ली। आयुर्वेद में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं माना गया है, बल्कि इसे तन और इसलिए...
लाइफस्टाइल 
आपकी थाली से जुड़े 9 अहम नियम, जो तन-मन दोनों का रखते हैं ख्याल

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल (रजि.) के सचिव अनुज बंसल ने स्थानीय जनता को स्मार्ट मीटर के फायदों के बारे में...
शामली 
शामली में अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव ने जनता को बताएं स्मार्ट मीटर के फायदे, भ्रांतियों को किया दूर

उत्तर प्रदेश

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

   मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्थित एनएएमएस (NAMS) हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

मुरादाबाद। जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेंदुए ने पांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तेंदुए से भिड़े माता-पिता, जबड़ों से छुड़ाया 5 साल का बेटा

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना