पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटले में सायोनी घोष ईडी के सामने हुई पेश
कोलकाता। अभिनेत्री से नेता बनी तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष को ईडी ने मंगलवार को नोटिस जारी कर शुक्रवार को सुबह 11.30 […]
कोलकाता। अभिनेत्री से नेता बनी तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष को ईडी ने मंगलवार को नोटिस जारी कर शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे साल्ट लेक कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था।
सायोनी घोष को उनके बैंक विवरण, आयकर रिटर्न फाइलों के साथ उनकी संपत्ति के विवरण जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लाने के लिए कहा गया था।
ये भी पढ़ें बिहार पॉलिटिक्स में नीतीश का ‘ट्रंप कार्ड’! बेटे निशांत की JDU एंट्री… क्या बदल देगा समीकरण?ईडी दफ्तर में प्रवेश करने से पहले मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि मैं पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जिले में थी। मुझे 48 घंटे के नोटिस पर उपस्थित होने के लिए कहा गया। इसलिए मैं समय पर यहां पहुुंच गई हूं।
सूत्रों के मुताबिक दो सुराग मिलने के बाद घोष को तलब किया गया।
सबसे पहले, सायोनी घोष और निष्कासित युवा कांग्रेस नेता कुंतल घोष के बीच व्हाट्सऐप चैट मिले थे, जो इस मामले में कथित संलिप्तता के कारण वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।
सूत्रों ने कहा कि दूसरा सुराग कुछ संपत्तियों की खरीद से संबंधित सयानी घोष और कुंतल घोष के बीच बैंकिंग लेनदेन था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां