मणिपुर में दो महीने बाद कक्षा 1-8 के छात्रों के लिए खुले स्कूल
इम्फाल। मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के दो महीने से अधिक समय के बाद बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए। अधिकारियों ने बताया कि कुल 4,521 स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई शुरू हो गई है, हालांकि आज औसतन 20 […]
इम्फाल। मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा के दो महीने से अधिक समय के बाद बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए।
अधिकारियों ने बताया कि कुल 4,521 स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई शुरू हो गई है, हालांकि आज औसतन 20 फीसदी छात्र ही उपस्थित थे।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कम उपस्थिति दर के लिए हिंसा से संबंधित मुद्दों, परिवहन और माता-पिता तथा बच्चों के बीच डर को जिम्मेदार ठहराया।
इस बीच, 96 स्कूल बंद हैं क्योंकि परिसर में विस्थापित लोगों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं।
इनमें से, सबसे अधिक 41 स्कूल चुराचांदपुर जिले में हैं। इसके बाद 17 बिष्णुपुर में, काकचिंग में 10, कांगपोकपी और इम्फाल पूर्व में आठ-आठ, उखरुल और तेंगनौपाल में चार-चार, और इम्फाल पश्चिम और थौबल में दो-दो स्कूल अब भी बंद हैं।
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि विस्थापित लोगों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड घरों का निर्माण पूरा होने के बाद कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे।
मणिपुर सरकार ने पहले 21 जून से और बाद में 1 जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
जातीय हिंसा भड़कने के बाद विभिन्न समुदायों के 50,000 से अधिक लोग राज्य भर में 350 से अधिक राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं।
इस संघर्ष में अब तक लगभग 150 लोग मारे गए हैं और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि घर, दुकानें, वाहन सहित बड़ी संख्या में संपत्ति भी नष्ट हो गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां