कर्नाटक के स्कूलों में छात्रों को मिलेगा अंडा और केला, 20 अगस्त से शुरू होगी योजना
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी करके क्लास 1 से 8 तक पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडा या केला देने का आदेश दिया है। दरअसल, राज्यभर के सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूल के कर्मचारियों को छात्रों को पोषण पूरक के रूप में उबले अंडे प्रदान करने […]
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी करके क्लास 1 से 8 तक पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडा या केला देने का आदेश दिया है। दरअसल, राज्यभर के सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूल के कर्मचारियों को छात्रों को पोषण पूरक के रूप में उबले अंडे प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। जो बच्चे अंडे नहीं खा रहे हैं, उन्हें केला या चिक्की (मूंगफली और गुड़ से बनी मिठाई) प्रदान की जाएगी।
कुपोषण और एनीमिया दूर करने के लिए मध्याह्न् भोजन के साथ पूरक आहार दिया जाएगा। पहले चरण में 20 अगस्त से सप्ताह में एक बार अंडा या केला दिया जाएगा। स्कूलों को 8 रुपये प्रति पीस के हिसाब से अंडे/केले/चिक्की खरीदने का निर्देश दिया गया है।
इससे पहले कर्नाटक सरकार के फैसले से राज्य में विवाद खड़ा हो गया था। इस फैसले ने समाज के एक वर्ग को नाराज कर दिया था, जिसने मांग की थी कि स्कूल परिसर में अंडे नहीं बांटे जाने चाहिए। यह स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच भेदभाव को बढ़ाता है।
स्कूली बच्चों के लिए एग सप्लीमेंट का समर्थन करने वाले एक अन्य वर्ग ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट रुकना नहीं चाहिए क्योंकि छात्रों को प्रोटीन सप्लीमेंट की सख्त जरूरत है। जिन बच्चों को बेहतर पोषण मिलता है, उनका रिजल्ट भी बेहतर आता है।
बता दें कि एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली भाजपा-जद (एस) गठबंधन सरकार ने 2007 में धार्मिक समूहों के दबाव के आगे झुकते हुए स्कूली बच्चों को अंडे वितरित करने की अपनी योजना वापस ले ली थी। हालांकि, पिछली भाजपा सरकार ने इस योजना को लागू किया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां