हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी के 3 शिक्षक सस्पेंड, लगे कई गंभीर आरोप
हरिद्वार। हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगे थे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीनता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया […]
हरिद्वार। हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगे थे। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीनता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
इससे पहले तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सदस्य जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तीनों शिक्षकों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्जगुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निलंबित कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री बीते सात जून को आर्य प्रतिनिधि सभाओं की ओर से बनाए गए कुलाधिपति का पत्र लेकर विवि में कुलपति का चार्ज लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों में तैनात तीन शिक्षक विवि के निलंबित कुलपति के समर्थन में आ गए और कुलपति कार्यालय में जबरन घुस आए।
तीनों ही शिक्षक करीब 2 घंटे तक निलंबित कुलपति के समर्थन में कुलपति कार्यालय में डटे रहे।
आरोप है कि तीनों ही शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के विरुद्ध जाकर कार्य किया और असंवैधानिक रूप से निलंबित कुलपति का समर्थन करते हुए कुलपति कार्यालय में कुलपति और कुलसचिव से अभद्रता और अनुशासनहीता भी की। हालांकि विवि प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और कर्मचारियों के विरोध के चलते निलंबित कुलपति वापस लौटना पड़ा था।
इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रो. श्रवण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया।
तीनों शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया। जांच कमेटी ने इस दौरान 25 से 30 लोगों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को हाल ही में सौंपी।
जांच रिपोर्ट और अन्य आरोपों में विवि प्रशासन ने तीनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां