चार धाम यात्रा पर निकले थे मप्र के 30 यात्री, भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में ही फंसे, होटलों ने तीन गुना बढ़ाए रेट
इंदौर। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह घाट पर भूस्खलन की स्थिति बन रही है। इसके कारण चार धाम की यात्रा पर निकले यात्री उत्तराखंड में फंस गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 30 श्रद्धालु उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। सभी यात्री 18 जून को उत्तराखंड में देवदर्शन के लिए निकले […]
इंदौर। उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह घाट पर भूस्खलन की स्थिति बन रही है। इसके कारण चार धाम की यात्रा पर निकले यात्री उत्तराखंड में फंस गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 30 श्रद्धालु उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। सभी यात्री 18 जून को उत्तराखंड में देवदर्शन के लिए निकले थे। गुरुवार सुबह करीब 8.00 बजे ये यात्री भूस्खलन से रास्ता बंद होने जाने के कारण चमोली जिले में घाट पर फंस गए। शाम 7:00 बजे तक यात्री रास्ते में फंसे थे। स्थानीय प्रशासन की टीम रास्ते को साफ करने में जुटी है।
महू में सात रास्ता क्षेत्र में रहने वाले हर्षद कजरे ने बताया कि वह 18 जून को चार धाम की यात्रा पर निकले थे। इसमें महू के दोस्त और परिवार के करीब 15 लोग हैं। साथ ही इंदौर से भी महूनाके क्षेत्र की बालदा कालोनी में रहने वाले 15 लोग हैं। जिनके मुखिया दुर्गेश देप्ते हैं। इस तरह कुल 30 लोग यात्रा के लिए निकले थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यात्रा करते हुए वह पहले हरिद्वार गए। वहां से गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के दर्शन किए। केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ के दर्शन के लिए निकले। बद्रीनाथ दर्शन कर वह वापस महू के लिए लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह चमोली जिले से गुजर रहे थे। तभी भूस्खलन हुआ। तब से यात्री एक ही जगह पर फंस गए। यात्रियों को अब खाने और पीने की भी समस्या हो गई है। होटल पर तीन गुना से अधिक दाम बढ़ाकर खानेपीने की चीजें दी जा रही है। पीने के पानी के लिए 70 रुपये की बोतल खरीद रहे थे। पर वह भी सभी जगह खत्म हो गई। अब कई किलोमीटर चलकर हैंडपंप से पानी लेकर आ रहे हैं। या फिर 100-150 मीटर पर जंगल में बह रहे झरने का पानी पी रहे हैं।
ये भी पढ़ें सुभासपा अगर इतनी बड़ी पार्टी है तो ओम प्रकाश राजभर प्रधानमंत्री बनने का दावा करें : शिवपाल यादवभूस्खलन के बाद प्रशासन पत्थरों को हटाकर यातायात सुगम करने का प्रयास कर रहा है। खाने के लिए बिस्किट और पानी की बोतल दी है पर परेशानी अब भी बनी हुई है। उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते यात्री किसी से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। फोन में कभी-कभी नेटवर्क आ रहे हैं, जिससे महू के परिजनों को जानकारी दे रहे हैं। घाट पर कई गाड़ियां खड़ी हुई हैं। सुबह से जाम लगा हुआ है। इसके कारण आसपास के होटल के कमरे भी पूरी तरह भर गए हैं। हर कमरे के लिए लोग झगड़ा कर रहे हैं। विकल्प नहीं होने के कारण लोग या तो गाड़ियों में या फिर सड़क पर बैठकर ही रात बिता रहे हैं। होटलों के बाहर भी यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है।
महू के एक अन्य यात्री हर्ष ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ धंसने के कारण सुबह 8:00 बजे से ही शाम तक रोड पर ही फंसे हुए हैं। हर्ष ने बताया कि यहां पर होटल वालों ने भी रेट तीन गुना बढ़ा दिए हैं। उन्हें खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं मिल रहा है साथ में जो लाए थे वह सामग्री भी खत्म हो गई है। अफसरों का कहना है कि रास्ता क्लियर कर रहे हैं। गनीमत है कि आज बारिश नहीं हो रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां