हरिद्वार में 15 पेटी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
हरिद्वार। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत चैकिंग के दौरान पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर चौकी के पास से एक व्यक्ति को शराब तस्करी कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। पथरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान फेरूपुर चौकी […]
हरिद्वार। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत चैकिंग के दौरान पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर चौकी के पास से एक व्यक्ति को शराब तस्करी कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
पथरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान फेरूपुर चौकी के समीप स्कार्पियो कार को रोका। तलाशी लेने पर उसमें से 15 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार से शराब बरामद करते हुए आरोपित चालक 28 वर्षीय आदिल उर्फ छोटा पुत्र आबिद निवासी ग्राम सुल्तानपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपित का चालान कर दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां