उत्तराखंड में खेत की मेड़ काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष, एक की मौत
रामनगर। उत्तराखंड में रामनगर के ग्राम देवीपुरा में खेत की मेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। रामनगर के देवीपुरा बासीटीला गांव में खेत की मेड़ को काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक […]
रामनगर। उत्तराखंड में रामनगर के ग्राम देवीपुरा में खेत की मेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
रामनगर के देवीपुरा बासीटीला गांव में खेत की मेड़ को काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष ने फावड़े से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पार्वती नाम की एक महिला की इस घटना में मौत हो गई, जबकि एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए, और दूसरे पक्ष से भी 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे'पुलिस ने मृतक महिला को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में हमलावरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई रिपोर्ट नही दी गई है, फिलहाल पुलिस वैधानिक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां