देहरादून में पुलिस महानिदेशक से कांग्रेस की अवैध नशे के कारोबार पर रोक की मांग

On

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते अवैध नशे पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिला। विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक से राजधानी देहरादून में विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर […]

देहरादून। प्रदेश में बढ़ते अवैध नशे पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिला। विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक से राजधानी देहरादून में विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर रोकथाम की मांग की।

विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को पूर्व से ही शिक्षा का केंद्र माना जाता रहा है। राज्य निर्माण के उपरांत अनेकों प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की स्थापना हुई। अन्य राज्यों से आवागमन बढ़ने के साथ शिक्षण संस्थानों के आसपास एवं शहर की अनेकों रिहायशी इलाकों व बस्तियों में अवैध नशे का कारोबार भी पैर पसारता जा रहा है। बढ़ते नशे के व्यापार ने नौजवानों विशेषकर तकनीकी शिक्षण संस्थानों में बाहरी राज्यों से पढ़ने के लिए आने वाले नौजवानों को अपने आगोश में जकड़ लिया है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों, रेस्ट कैंप मदरासी कॉलोनी, ब्रहमपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर, पटेलनगर, मेहूवाला, निरंजनपुर सब्जी मंडी, राजीव नगर, आजाद कॉलोनी डालनवाला, बिंदाल बस्ती, मित्रलोक कॉलोनी, चूना भट्टा रायपुर, कांवली रोड, बिंदाल पुल, जवाहर कॉलोनी, निम्बूवाला डीडी कॉलेज के पास, चोरखाला व डाकरा हवा घर के पास, पूरण बस्ती भाग दो, आर्य नगर आदि में लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को खुलेआम चलाया जा रहा है।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक के संज्ञान में लाते हुए कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ बरती जा रही सख्ती के बाद नशे के कारोबारियों द्वारा देहरादून में अपने कारोबार को बढ़ाने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है। नशीले पदार्थों के इन कारोबारियों द्वारा स्थानीय लोगों की मिलीभगत से उत्तराखंड की राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में अपना मकड़जाल बिछाया जा रहा है। यह आने वाले समय में उत्तराखंड के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम करेगा।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि देहरादून शहर एजुकेशनल हब के रूप में जाना जाता है। यहां पर कई शिक्षण संस्थान हैं, जहां पर बाहरी राज्यों के भी छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उपरोक्त स्थानों में हो रहे नशे के कारोबार की शिकायत आम जनता ने कई बार पुलिस प्रशासन से की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं होने से अवैध नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

देहरादून महानगर के कई इलाकों में हो रहे अवैध नशे के कारोबार को स्थानीय पुलिस का संरक्षण मिलने की भी शिकायतें आई हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया कि देहरादून महानगर में अवैध नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

मुंबई। दिल्ली से सटे हरियाणा के नजफगढ़ से 12 साल की उम्र में स्टेज पर अपने ठुमको से लोगों का...
Breaking News  मनोरंजन 
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं