कांवड़ यात्रा 2023: एडीजी ने की हरिद्वार पुलिस बल की ब्रीफिंग, मेला क्षेत्र 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टर में बंटा
हरिद्वार। 3 जुलाई से शुरू हो रही कावंड़ यात्रा 2023 को लेकर एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेला 2023 में नियुक्त किए गए पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। आई.जी रेंज करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्न्याल व […]
हरिद्वार। 3 जुलाई से शुरू हो रही कावंड़ यात्रा 2023 को लेकर एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेला 2023 में नियुक्त किए गए पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई।
आई.जी रेंज करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्न्याल व एसएसपी अजय सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न कांवड़ मेला ब्रीफिंग में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट कांस्टेबल सहित कुमाऊं व गढ़वाल रेंज से प्राप्त समस्त फोर्स एवं केंद्र से प्राप्त अर्द्धसैनिक बल की 6 कम्पनी भी सम्मिलित हुई। 12 सुपर जोन, 33 जोन व 153 सेक्टर में बंटे मेला क्षेत्र में सुपर जोन की जिम्मेदारी एएसपी स्तर के अधिकारियों को, जोन की जिम्मेदारी सीओ/आईएनएसपी व सेक्टर की जिम्मेदारी एस एच ओ/एसओ/एसएसआई स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही मेला क्षेत्र में बीडीएस/डॉग स्क्वायड की 5 टीमें नियुक्त की गई हैं।
आतंकी घटनाओं की रोकथाम के लिए नियुक्त एंटी टेररिस्ट सकार्ड की दो टीमें भी हर वक्त मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर हर संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति से निपटने को आठों पहर तैयार रहेंगी। आईजी-रेंज करन सिंह नगन्याल द्वारा कांवड़ मेला 2022 से जुड़े अपने गहरे अनुभव को साझा करते हुए उपस्थित पुलिस बल को आसपास की सभी घटनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां