बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा का नया जत्था नहीं हुआ रवाना, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार को भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के नए जत्थे को अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच, बारिश के कारण हुए भूस्खलन होने से रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया […]
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार को भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के नए जत्थे को अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं।
उन्होंने बताया कि इस बीच, बारिश के कारण हुए भूस्खलन होने से रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया हैं।
ये भी पढ़ें घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे'अधिकारी ने बताया, “भारी बारिश और कश्मीर घाटी में मौसम की खराब स्थिति के कारण शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए कोई जत्था रवाना नहीं हुआ।”
उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण श्रीनगर से बालटाल और पहलगाम मार्गों के लिए यात्रा पहले ही शुक्रवार को निलंबित कर दी गई थी और बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों में तीर्थयात्रियों की भीड़ को रोकने के लिए आज सुबह जम्मू से कोई भी जत्था रवाना नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि आज सुबह भारी बारिश के कारण रामबन में भूस्खलन भी हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।
रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने ट्वीट किया, “एनएच 44 पर विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन, और पत्थर गिरने की घटना हुई है।”
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अगली मिलने तक बंद कर दिया गया है। यात्री टीयूसी से मंजूरी मिलने पर यात्रा की योजना बनाये।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां